Cli

सलमान का शादी प्रपोजल, आमिर से दुश्मनी, शाहरुख को थप्पड़! हैरान कर देगी इस अभिनेत्री की कहानी

Uncategorized

बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे होते हैं जिनकी मुस्कान ही उनकी पहचान बन जाती है। जूही चावला भी उन्हीं में से एक हैं। 80 और 90 के दशक में अपनी खूबसूरत मुस्कान, चुलबुले अंदाज और शानदार अदाकारी से जूही ने लाखों दिलों पर राज किया। लेकिन कैमरे के सामने हमेशा मुस्कुराने वाली जूही की जिंदगी में ऐसे कई किस्से रहे हैं जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। कभी सलमान खान उनसे शादी करने के लिए उनके पिता के पास पहुंच गए थे। तो कभी आमिर खान के एक मजाक ने दोनों की दोस्ती में 5 साल की दरार डाल दी थी। इतना ही नहीं शाहरुख खान के साथ भी एक ऐसा किस्सा हुआ था जब जूही ने गुस्से में उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। 30 नवंबर 1967 को जन्मी जूही चावला आज अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। 1986 में फिल्म सल्तनत से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जूही ने करीब चार दशकों के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। कयामत से कयामत तक हम है राही प्यार के। डर, यस बॉस और इश्क जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कर दिया। इंटरेस्टिंग बात तो यह रही कि जूही ने तीनों खान यानी सलमान, शाहरुख और आमिर खान के साथ काम किया है। लेकिन इन तीनों के साथ उनकी कहानियां सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है।

आमिर खान ने कभी हाथ पर थूका तो कभी सांप पकड़ा कर डराया। सबसे पहले बात करते हैं आमिर खान की। जूही और आमिर की जोड़ी ने फिल्म कयामत से कयामत तक से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। दोनों की दोस्ती भी काफी अच्छी थी। लेकिन आमिर को मजाक करने की ऐसी आदत थी कि एक दिन यही मजाक उनकी दोस्ती पर भारी पड़ गया। फिल्म तुम मेरे हो की शूटिंग के दौरान आमिर खान ने जूही के साथ सांप वाला प्रैंक किया था। उन्होंने जूही के हाथ में सांप पकड़ा दिया। सांप देखते ही जूही बुरी तरह से डर गई और सेट पर इधर-उधर भागने लगी। आमिर के लिए यह सिर्फ मजाक था। लेकिन जूही के लिए यह बिल्कुल भी मजेदार नहीं था। इसके बाद फिल्म हम है राही प्यार के की शूटिंग के दौरान आमिर ने जूही को पानी में धक्का दे दिया था। जूही इस हरकत से नाराज हो गई थी। लेकिन आमिर का सबसे चर्चित प्रैंक फिल्म इश्क के सेट पर हुआ। बताया जाता है कि गाने अखिया तू मिला ले राजा की शूटिंग के दौरान आमिर जूही के पास पहुंचे और उनसे कहा कि उन्हें ज्योतिष विद्या आती है। उन्होंने जूही का हाथ देखकर उनका भविष्य बताने की बात कही। जूही ने भी भरोसा करके अपना हाथ आगे कर दिया। लेकिन अगले ही पल आमिर खान ने उनके हाथ पर थूक दिया। यह देखकर जूही चावला इतनी नाराज हुई कि रोने लग गई। इस घटना के बाद उन्होंने आमिर खान से बातचीत करना बंद कर दी।

नाराजगी इतनी ज्यादा थी कि करीब 5 साल तक दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई। इसका असर उनके प्रोफेशनल रिश्ते पर भी पड़ा। बताया जाता है कि फिल्म राजा हिंदुस्तानी में आमिर खान के अपोजिट लीड रोल के लिए जूही से कांटेक्ट किया गया था। लेकिन उन्होंने आमिर खान के साथ काम करने से इंकार कर दिया। बाद में यह रोल करिश्मा कपूर को मिला और फिल्म उनके करियर की बड़ी हिट साबित हुई। हालांकि वक्त के साथ दोनों के रिश्ते फिर सुधर गए। आमिर और जूही की दोस्ती दोबारा पटरी पर लौटी। यहां तक कि आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता से अलगाव के बाद जब वो मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तब जूही ने उनका साथ दिया। यानी जिस दोस्ती में कभी 5 साल की खामोशी आ गई थी वही दोस्ती फिर से कायम हो गई। अब बात करते हैं किंग खान की। एक वक्त ऐसा आया था जब शाहरुख खान को जूही ने थप्पड़ जड़ दिया था। वेल जूही चावला और शाहरुख खान दोनों की जोड़ी को फैंस ने बड़े पर्दे पर बहुत पसंद किया है। डर यस बॉस फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और डुप्लीकेट जैसी फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया। लेकिन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसा हादसा हुआ कि जूही ने गुस्से में शाहरुख खान को थप्पड़ मार दिया। दरअसल फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीक्वेंस फिल्माया जा रहा था। फिल्म के एक्शन मास्टर ने आग के गोले वाला सीन तैयार किया था। बताया जाता है कि इस सीन को लेकर शाहरुख काफी एक्साइटेड थे। लेकिन जूही को इस एक्शन की पूरी जानकारी नहीं थी।

जैसे ही कैमरा रोल हुआ और अचानक आग का गोला निकला, जूही बुरी तरह से घबरा गई। उन्हें लगा कि शाहरुख को इस खतरे के बारे में पता था। लेकिन उन्होंने उन्हें पहले से कुछ नहीं बताया। बस फिर क्या था? जूही गुस्से में शाहरुख खान को थप्पड़ मारकर अपनी वैनिटी वैन में चली गई और शूटिंग छोड़ दी। शाहरुख को लगा कि जूही उनसे नाराज है। इसलिए वो खुद उन्हें मनाने पहुंचे। बाद में जूही को समझ आया कि इस पूरे मामले में शाहरुख खान की कोई गलती नहीं थी। लेकिन असल जिंदगी में शाहरुख और जूही की दोस्ती कितनी गहरी है इसका अंदाजा एक दूसरे मुश्किल वक्त से लगाया जा सकता है। जूही ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनके भाई कोमा में चले गए थे तब वो बेहद अकेली पड़ गई थी। उस मुश्किल समय में शाहरुख ने उनका साथ दिया। जूही का कहना था कि अगर उन्हें कभी किसी चीज की जरूरत पड़े और वो शाहरुख को फोन करें तो उन्हें पूरा भरोसा है कि शाहरुख खान उनके पास पहुंच जाएंगे। और यह दोस्ती सिर्फ एक तरफा नहीं थी। साल 2021 में जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था तब जूही चावला ने उनकी जमानत के लिए ₹1 लाख का बेल बॉन्ड भरा था। जूही ने उस मुश्किल समय में शाहरुख के परिवार का साथ दिया। दोनों की दोस्ती आज भी कायम है और बिजनेस में भी दोनों पार्टनर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर में शाहरुख और जूही की साझेदारी भी इसी दोस्ती की एक मिसाल है। अब बात करते हैं सलमान खान की। वेल सलमान करना चाहते थे जूही से शादी लेकिन पिता ने कर दिया रिजेक्ट। अब आते हैं इस कहानी के सबसे इंटरेस्टिंग हिस्से पर। सलमान खान और जूही चावला ने भले ही कभी किसी फिल्म लीड जोड़ी के तौर पर काम नहीं किया लेकिन सलमान के दिल में जूही के लिए खास जगह थी। सलमान ने खुद एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह जूही से शादी करना चाहते थे। इतना ही नहीं उन्होंने इस बारे में जूही के पिता से भी बात की थी। जब इंटरव्यू में सलमान से पूछा गया कि क्या उन्होंने सच में जूही के पिता से उनका हाथ मांगा था? तो सलमान ने हां में जवाब दिया। इसके बाद होस्ट ने पूछा कि जूही के पिता ने क्या कहा? सलमान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, नहीं। सलमान ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा था कि पता नहीं उन्हें क्या चाहिए था।

L शायद मैं उनके बिल में फिट नहीं बैठता था। अब सोचिए जिस सलमान खान के पीछे उस दौर में लाखों लड़कियां दीवानी थी, उन्हें जूही के पिता ने ही रिजेक्ट कर दिया था। जूही चावला ने भी बाद में इस किस्से पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तब सलमान और आमिर खान इतने बड़े स्टार नहीं थे। वो दोनों को उस समय बहुत अच्छे तरीके से जानती भी नहीं थी। जूही ने यह भी बताया था कि सलमान आज भी उनसे मिलते हैं तो एक शिकायत जरूर करते हैं। सलमान कहते हैं कि आपने मेरे साथ कोई फिल्म क्यों नहीं की? हालांकि फिल्म दीवाना माना में सलमान खान का कैमियो जरूर देखने को मिला था लेकिन दोनों कभी किसी फिल्म में लीड जोड़ी के रूप में नजर नहीं आए। तीनों खान के साथ जूही की अपनी अलग-अलग यादें हैं। लेकिन उनका फिल्मी सफर सिर्फ इस किस्सों तक सीमित नहीं रहा। आज भी जूही चावला का स्टारडम बरकरार है। एक दौर था जब जूही चावला की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता था। उनकी और शाहरुख खान की जोड़ी हो या आमिर के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री हर अंदाज को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। आज जूही चावला सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक सफल बिजनेस वूमेन है। शाहरुख खान के साथ केकेआर की साझेदारी और उनके निवेश ने उन्हें देश की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। लेकिन जूही की जिंदगी के यह किस्से बताते हैं कि पर्दे पर हमेशा हंसती मुस्कुराती नजर आने वाली इस एक्ट्रेस ने रिश्तों में नाराजगी भी देखी। दोस्ती में दूरियां भी झेली और मुश्किल वक्त में अपने दोस्तों का साथ भी निभाया। तो यह थी जूही चावला की जिंदगी के तीनों खान से जुड़ी तीन बेहद इंटरेस्टिंग कहानियां। आपको इनमें से कौन सा किस्सा सबसे ज्यादा हैरान करने वाला लगा कमेंट करके जरूर बताइए और ऐसी ही बॉलीवुड की अनसूनी कहानियों के लिए जुड़े रहिए। मैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *