बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने अपना बेंगलुरु वाला शो पोस्टपोन कर दिया है। आवारापन 2 और टाइगर 3 जैसी फिल्मों में काम कर चुके इमरान हाशमी हाल ही में काम के सिलसिले में रांची और अन्य जगह पर गए थे। जब से वह वहां से लौटे तभी से उन्हें अपनी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी।
टेस्ट करवाने से पता चला कि उन्हें स्वाइन फ्लू है और उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपने फैंस और वेल विशर्स को इसके बारे में बताया है। इमरान हाशमी ने अपने इंस्टा स्टोरी के जरिए बेंगलुरु में मौजूद अपने फैंस को बताया कि वह शनिवार को उनसे मुलाकात जरूर करेंगे। इमरान हाशमी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा हेलो बेंगलुरु वासियों मेरी तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं है और दुर्भाग्य से मैं बेंगलुरु वाले शो में नहीं पहुंच पाऊंगा।
लेकिन पिक्चर अभी खत्म नहीं हुई है। बस पोस्टपोंड हुई है। मैं आप सभी से सनबर्न यूनियन में 12 सितंबर यानी शनिवार को जरूर मिलूंगा। आपकी टिकटें नई डेट के लिए वैलिड रहेगी। आप लोगों से मिलने के लिए मैं भी बेसब्र हूं। आपको बता दें कि इमरान हाशमी की टेस्ट रिपोर्ट में इनफ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने उन्हें बुनियादी सावधानियां बरतने,
समय पर दवा लेने और आराम करने की सलाह दी है। इमरान से जब उनकी तबीयत के सिलसिले में संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनकी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं आया था। लेकिन अब उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी सेहत का हाल बताया है। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें
तो इमरान हाशमी अभी अपनी फिल्म आवारा पन 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का पहला पार्ट ऑडियंस को काफी पसंद आया था और अब पार्ट टू बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रही है। इमरान इसके प्रमोशन पर काफी मेहनत कर रहे हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।