Cli

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दाऊद इब्राहिम को बांधती थी राखी? फिल्म इंडस्ट्री हैरान

Uncategorized

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दाऊद इब्राहिम को बांधती थी राखी। इस किस्से ने उड़ाए लोगों के होश। बीवी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन्स से जोड़ने पर भड़क गया एक्टर पति। फिर जो हुआ सभी दंग। सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा हो गई तेज। रक्षाबंधन आते ही बॉलीवुड से जुड़े कई नए पुराने किस्से फिर से चर्चा में आ जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा इस वक्त एक बार फिर सुर्खियों में है। जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का नाम अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जोड़ा जाता रहा है।

सालों पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता था कि एक्ट्रेस हर साल दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती थी। कहते हैं यह बात सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में बवाल मच गया था। दरअसल 2000 के दशक में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि मुंबई में आदित्य पंचोली की दादागिरी के पीछे उनकी पत्नी जरीना वहाब का हाथ है और वह दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती हैं। उस दौर में इस तरह की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। कहते हैं जब यह बात आदित्य पंचोली तक पहुंची तब उन्होंने इसे लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की।

एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पत्नी का बचाव करते हुए कहा था कि जरीना ने महज 17 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है और इतने लंबे करियर में उन पर कभी किसी तरह की उंगली नहीं उठाई गई। उन्होंने अपनी पत्नी को लेकर बेहद सम्मान के साथ बात की और ऐसी अफवाहओं पर सवाल खड़े किए। आदित्य ने खासतौर पर उस दावे को लेकर सवाल किया था कि जरीना दाऊद को राखी बांधती हैं। उन्होंने कहा था कि ऐसी बात लिखने से पहले लोगों को सोचना चाहिए। उनका कहना था कि जरीना मुस्लिम है और इस दावे का कोई आधार नहीं है।

आदित्य पंचोली ने उस बातचीत में अपने ऊपर लगने वाले आरोपों पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि किसी पर भी आरोप लगाना आसान है लेकिन सिर्फ आरोप लग जाने से कोई व्यक्ति वैसा नहीं बन जाता। उन्होंने यह भी माना था कि इंसान से गलतियां हो सकती हैं। लेकिन गलती और अपराध के आरोप को एक ही नजर से नहीं देखा जा सकता। उनके मुताबिक किसी की इमेज को सिर्फ अफवाहों के आधार पर अंडरवर्ड से जोड़ देना सही नहीं है। अब इस पूरे मामले में दिलचस्प बात यह भी है कि ज़रीना और आदित्य की अपनी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है।

दोनों की मुलाकात साल 1986 में फिल्म कलंक का टीका के सेट पर हुई थी। ज़रीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आदित्य उनसे करीब 5 साल छोटे थे। लेकिन पहली मुलाकात में ही उन्हें वह बेहद हैंडसम लगे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कहा जाता है पहली मुलाकात के महज 15 से 20 दिन बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। दोनों ने 1986 में शादी कर ली। उस वक्त इस शादी ने भी खूब ध्यान खींचा था क्योंकि जरीना मुस्लिम परिवार से थी जबकि आदित्य हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। लेकिन धर्म की दीवार इस रिश्ते के बीच नहीं आई। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *