यदि सब ठीक रहता तो रणबीर सिंह बॉलीवुड के अगले डॉन होते। मगर उन्होंने ना केवल यह फिल्म छोड़ी बल्कि फरहान अख्तर से काफी बड़ी [संगीत] लड़ाई मोल ले ली। दोनों का विवाद अभी सुलझा भी नहीं है। मगर इस बीच ऋतिक रोशन के हाईली पोस्ट ने इंटरनेट पर बड़ी चर्चा छेड़ [संगीत] दी है। इसमें ऋतिक ने शिकायत की है कि सभी डायरेक्टर्स उन्हें केवल हीरो वाले पॉजिटिव रोल्स के लिए अप्रोच करते हैं। मगर वह इस वक्त थोड़े कॉम्प्लेक्स कैरेक्टर प्ले करना चाहते हैं। उनकी इस बात ने इंटरनेट पर बड़ी खुसुरफुसुर शुरू कर दी है। लोगों का दावा है कि वह खुद को डॉन 3 के लिए पिच कर रहे हैं।
4 जून की रात को ऋतिक ने पेरिस में एफिल टावर के पास से एक रैंडम सेल्फी डाली थी। उसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि वह आगे किस तरह [संगीत] के रोल्स करना चाहते हैं। जोया अख्तर की लक बाय चांस मूवी में उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार जफर खान के कैरेक्टर में कैमियो किया था। जफर ऊपर से तो बहुत अच्छा मिलनसार और चार्मिंग था मगर अंदर ही अंदर वो दूसरों की सक्सेस से खूब जलता था। उनका यह किरदार ग्रे शेड में था [संगीत] जिसका हवाला देते हुए ऋतिक ने कहा कि वह कुछ इस तरह का काम करना चाहते हैं। यानी ऐसा काम जो थोड़े [संगीत] डार्क और नेगेटिव शेड के हो। उनके इस पोस्ट पर जोया अख्तर ने भी सपोर्ट दिखाया है।
खैर, उनका इतना कहना भर था कि लोगों के दिमाग का [संगीत] घोड़ा दौड़ने लग गया। डॉन थ्री विवाद के बीच उनका यह पोस्ट देख लोगों ने कहा कि वह इस मूवी में काम करना चाहते हैं। खासकर इसलिए क्योंकि इसका [संगीत] लीड कैरेक्टर भी एंटी हीरो है। एक यूजर ने इसी बात पर कहा मैंने लक बाय चांस नहीं देखी मगर ऋतिक रोशन इनडायरेक्टली डॉन 3 की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने यह साबित किया [संगीत] था कि अग्निपथ में अमिताभ बच्चन को आउटशाइन कर सकते हैं। मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर वह डॉन 3 में भी ऐसा ही करते हैं। उनके लिए बार अमिताभ हैं शाहरुख खान नहीं। हालांकि दूसरे यूजर ने इस बात से असहमति दिखाते हुए उस पर लिखा फरहान और रतिक बचपन के दोस्त हैं। उन्होंने फरहान की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। क्या आपको वाकई ऐसा लगता है कि यदि उन्हें डॉन 3 के लिए पिच करना होता तो वो यह काम Instagram [संगीत] के जरिए करते। तीसरे ने दावा किया मुझे लगता है कि रतिक धीमे से फरहान अख्तर के सामने खुद को डॉन 3 के लिए पिच कर रहे हैं। यहां सभी हिंट है। फरहान [संगीत] बैड गाय गुड रोल।
वैसे आम लोगों के अलावा खुद रणवीर सिंह भी कुछ महीने पहले तक ऐसा ही सोच रहे थे। रिपोर्ट है कि डॉन 3 पर फरहान और उनके बीच हुई लड़ाई की एक वजह ऋितिक भी थे। दरअसल रणवीर ने दावा किया था कि फरहान उनकी जगह [संगीत] ऋतिक को इस फिल्म में लेने के फिराक में थे। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने खुद इसका खंडन कर दिया। वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में ऋितिक कहते हैं जो बात पहले केवल एक अफवाह थी अब वो बहुत ज्यादा फैल गई है। [संगीत] इसलिए सच जानना बेहद जरूरी है। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि मुझे कभी भी डॉन 3 के लिए अप्रोच नहीं किया गया था। मीडिया से मेरी रिक्वेस्ट है कि बगैर पक्की जानकारी [संगीत] के इस तरह की खबरें ना फैलाएं।
रोचक बात यह है कि 2005 से 2006 में फरहान [संगीत] डॉन का मॉडर्न वर्जन शाहरुख खान नहीं बल्कि रतिक रोशन के लिए ही लिख रहे थे। मगर लिखते-लिखते उनके दिमाग में शाहरुख का चेहरा तैरने लगा। फरहान ने जब यह बात रतिक को बताई तो उन्होंने खुले दिल से इस चीज को एक्सेप्ट कर लिया था और तब जाकर शाहरुख के साथ [संगीत] डॉन फ्रेंचाइज़ की शुरुआत हुई। हालांकि बाद में रतिक ने डॉन 2 में कैमियो जरूर किया था। उनका रोल फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट्स में से एक था। लेकिन वो डॉन 3 में नजर आएंगे या नहीं यह सिर्फ और सिर्फ फरहान अख्तर ही बता सकते [संगीत] हैं। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।