आलिया भट्ट की करीबी सहयोगी का निधन हो गया है। अचानक हुई मौत से परिवार टूट गया है। मौत का कारण अभी रहस्य बना हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर आ रही है। दरअसल, आलिया भट्ट की एक करीबी सहयोगी का निधन हो गया है। जिसके बाद परिवार शोक में है। इतना ही नहीं, फैंस और करीबी लोग भी ये खबर सुनकर सदमे में हैं।
आलिया भट्ट की ये करीबी सहयोगी कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री दिव्या विनेकर हैं, जिन्होंने उनके और शेफाली शाह के साथ फिल्म डार्लिंग्स में काम किया था।दिव्या विनेकर ने मंगलवार, 20 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। अभिनेत्री के निधन की खबर उनके परिवार और चाहने वालों के लिए गहरा सदमा लेकर आई है। वहीं, उनके जाने के बाद फैंस लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस घटना पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्री की मौत के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है।दिव्या के निधन की खबर उनकी दोस्त और आरजे रोहिणी रामनाथन ने साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। आपको बता दें कि फिल्मों के अलावा दिव्या ने रेडियो और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में भी काम किया था। आरजे रोहिणी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दिव्या के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दिव्या की मौत अचानक और अप्रत्याशित थी।उन्होंने पोस्ट किया, “बड़े दुख और सदमे के साथ आप सभी को बताना पड़ रहा है कि हमारी डीवी आज इस दुनिया को छोड़कर चली गई है। ये सब इतना अचानक हुआ। उनका परिवार, और वो सभी लोग जिनकी जिंदगी को उन्होंने अपने प्यार और स्नेह से छुआ है, इस वक्त गहरे शोक में हैं। कृपया इस समय उनसे कोई पूछताछ न करें। हालांकि, जो लोग उन्हें अंतिम विदाई देना चाहते हैं, वे अपनी श्रद्धांजलि दे सकते हैं।”
वहीं, रोहिणी ने ये भी बताया कि दिव्या का अंतिम संस्कार 20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शिवाजी पार्क हिंदू श्मशान घाट में किया गया।गौरतलब है कि दिव्या सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं थीं, बल्कि उन्होंने रेडियो की दुनिया में भी काम किया था। वो ऑल इंडिया रेडियो से जुड़ी हुई थीं और अपने व्यवहार के साथ-साथ अपने काम के लिए भी जानी जाती थीं। रोहिणी ने अपनी पोस्ट में दिव्या के स्वभाव के बारे में भी बात की। उन्होंने लिखा, “डीवी, जैसा कि हम उन्हें प्यार से बुलाते थे। वो व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए और हम सभी के लिए एक मजबूत सहारा थीं। काम के प्रति उनका समर्पण, उनकी दयालुता और उनकी समझदारी उन्हें सबसे अलग बनाती थी। हम आपको बहुत याद करेंगे, अलविदा।
हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”दिव्या के काम की बात करें तो उन्होंने फिल्म डार्लिंग्स में काम किया था, जो साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वो एक महिला कांस्टेबल के किरदार में नजर आई थीं। इसके अलावा वो विद्या बालन और शेफाली शाह के साथ फिल्म जलसा में भी नजर आई थीं। दिव्या एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और फ्रीलांस कंटेंट राइटर भी थीं।