रैपर हनी सिंह केवल अपनी गानों से ही नहीं लेकिन अपने बातों से भी कई बार चर्चा में आते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है जब समय रहना ने हनी सिंह के सामने बादशाह का नाम लिया तो हनी सिंह तिलमिला उठे।
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक खास एपिसोड में बादशाह बतौर जज पहुंचे. शो के दौरान समय रैना ने हंसी-मजाक करते हुए हनी सिंह और बादशाह के बीच चल रही पुरानी खींचतान का जिक्र किया.
शो के दौरान समय रैना ने एक गाना गाया, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने बादशाह और हनी सिंह के बीच चल रही पुरानी अनबन से जोड़कर देखा बातचीत के दौरान जब समय ने बादशाह से पूछा कि उन्हें ‘बादशाह’ नाम कैसे मिला तो उन्होंने दावा किया कि यह नाम उन्होंने खुद अपने लिए चुना था.
हालांकि, इस एपिसोड के प्रसारित होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने एक पुराना वीडियो ढूंढ निकाला. इस पुराने क्लिप में बादशाह खुद यह स्वीकार करते दिख रहे हैं कि उन्हें ‘बादशाह’ नाम किसी और ने नहीं बल्कि यो यो हनी सिंह ने दिया था.
जैसे ही समय रैना के शो के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, यो यो हनी सिंह की नजर भी इस पर पड़ी. वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में अपनी बात रखते हुए हनी सिंह ने लिखा- ‘मेरी नालायक औलाद’. हनी सिंह का यह मजाकिया कॉमेंट देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया और दोनों रैपर्स के पुराने रिश्ते की यादें फिर ताजा हो गईं.
बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. उनके करियर के शुरुआती दौर में वह ‘Cool Equal’ नाम से काम करते थे. बाद में उन्होंने ‘बादशाह’ नाम अपनाया. एक पुराने इंटरव्यू में यह भी बताया गया था कि हनी सिंह ने उन्हें यह नाम दिया था, क्योंकि उन्हें लगता था कि आदित्य अपनी मर्जी से ‘बादशाह’ की तरह रहते थे.