राजेश खन्ना के स्टारडम के किस्से आज भी बॉलीवुड की सबसे दिलचस्प यादों में शामिल हैं। अभिनेत्री आशा पारेख ने हाल ही में ऐसा ही एक किस्सा सुनाया, जो कटी पतंग की शूटिंग के दौरान हुआ था
फिल्म के मशहूर गाने ‘जिस गली में तेरा घर’ की शूटिंग नैनीताल में हो रही थी। आशा पारेख के मुताबिक, राजेश खन्ना झील के पास पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए इतनी बड़ी भीड़ जमा हो गई कि कलाकारों के लिए नाव तक पहुंचना मुश्किल हो गया।
माहौल तब और बिगड़ गया, जब सुरक्षा की वजह से राजेश खन्ना प्रशंसकों से मिल नहीं सके। आशा पारेख ने बताया कि कुछ लोग नाराज हो गए और अचानक पत्थर ।
उनके मुताबिक, हालात इतने बिगड़ गए कि पूरी यूनिट को समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है।स्थिति को देखते हुए निर्देशक शक्ति सामंत ने उस दिन शूटिंग रोक दी। बाद में पुलिस की मदद से भीड़ को हटाया गया और सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाने की शूटिंग पूरी की गई।यह घटना उस दौर में राजेश खन्ना की असाधारण लोकप्रियता की एक झलक देती है, जब उनके सिर्फ एक शूटिंग लोकेशन पर पहुंचने की खबर से भारी भीड़ जुट जाती थी।