Cli

वो दिग्गज कलाकार जिसने सितारों के सिर पर राज किया, पर खुद पाई गुमनामी!

Uncategorized

दोस्तों आज हम बात करेंगे बालों की और बाल बनाने वाले की। दोस्तों मैं जब छोटा था तो अमिताभ बच्चन का बड़ा फैन था दोस्तों। उस वक्त मेरी उम्र थी पांच से छ साल। और जब बाल बड़े-बड़े हो जाते थे और नाई के पास मुझे ले जाकर बिठा दिया जाता था। तो नाई से मैं कहता था कि बाल जो है कान पर आने चाहिए। कैसे? अमिताभ बच्चन जैसे और अगर उसने बाल छोटे कर दिए तो वहीं से मेरा रोना शुरू हो जाता था दोस्तों और तब तक रोता रहता था जब तक पूरी कटिंग नहीं हो जाती थी।

तो दोस्तों आज हम जानेंगे कि कौन है वो कलाकार कौन है वो हजाम जिसने बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के हेयर ड्रेसिंग की उनको एक नया रूप दिया। एक खूबसूरत लुक दिया उन अभिनेताओं को। दोस्तों एक वक्त था दोस्तों जब सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के हेयर स्टाइल को काफी लोग कॉपी किया करते थे। 70 से 80 के दशक के बीच पुरुष समाज कनपटी से नीचे और साइड से मांग निकाल बिग बी की तरह अपनी हेयर स्टाइल रखा करते हैं। क्या आपको पता है अमिताभ सहित सिनेमा के कई दिग्गजों के लिए हेयर स्टाइल का ट्रेंड सेट करने वाला दिग्गज हजाम कोई नहीं। एक शख्स है नाम है उनका हकीम केरानवी। दोस्तों बॉलीवुड के फेमस हेयर ड्रेसर के तौर पर उन्हें जाना जाता है। आज भी जिन्होंने अपने काम से पहचान बनाई लेकिन उनका अंत काफी दुखद रहा। दोस्तों वो अमिताभ बच्चन साहब के कटिंग वही किया करते थे। बाल का जो सेटअप है यही किया करते थे और इनका निधन जो हुआ था

वो अमिताभ बच्चन के बाल काटते काटते ही हो गया था दोस्तों। मतलब उनकी कटिंग करते ही इनके साथ हादसा हुआ। ये बात है मैसूर में जब मर्ज फिल्म की शूटिंग चली थी दोस्तों। और ये बच्चन साहब की बालों की कटिंग कर रहे थे। सेट कर रहे थे उन्हें। तभी इन्हें हार्ट अटैक आया और अगले दिन इनकी 39 साल की उम्र में ही डेथ हो गई। दोस्तों तो दोस्तों [गला साफ़ करने की आवाज़] 70 के दशक के बाद सिनेमा के दौर में तेजी से बदलाव आया। अमिताभ बच्चन, सुनील दत्त, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना जैसे कई कलाकारों ने अपने स्टाइल से जीवन शैली और लुक की रूपरेखा को बदल कर रख दिया था।

जिसमें सबसे अहम योगदान उनकी हेयर स्टाइल का रहा दोस्तों जिसका क्रेडिट जाता है हकीम के जी को। दोस्तों मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में जन्मे हकीम एक फिल्म कलाकार तो नहीं थे दोस्तों लेकिन अपने हेयर कटिंग के टैलेंट से उन्होंने बी टाउन में अपनी एक जबरदस्त पहचान बना ली थी। 60 से लेकर 80 के दशक के बीच हकीम केरानवी ने कई ए लिस्ट कलाकारों के हेयर ड्रेसर के तौर पर काम किया था। सिर्फ इतना ही नहीं वे विदेशों में नामचीन हस्तियों के बाल काटने के लिए भी जाते थे। दोस्तों यहां तक उन्होंने हांगकांग फिल्म अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट ब्रूसली तक का भी हेयर कट किया है दोस्तों। कितने बड़ी बात है।

मतलब वहां जाके बाल काट के आना। इतना इतनी उनकी डिमांड थी दोस्तों। एक फेमस हेयर ड्रेसर बनने से पहले हकीम किरानवी मुंबई के ताज होटल में हेयर स्टाइलिस्ट का काम किया करते थे। फिर उन्होंने अपने घर की बालकोनी में हेयर कटिंग की एक छोटी सी दुकान खोली दोस्तों जिसका नाम उन्होंने हकीम रखा था और देखते ही देखते वह सिनेमा जगत की हस्तियों के पसंदीदा हेयर ड्रेसर बन गए थे। सुनील दत्त और अनिल कपूर जैसे स्टार्स उनके घर पर बाल कटवाने आते थे। ये नहीं जाते थे वहां पर। है ना मजे वाली बात दोस्तों? एक बार आलिम हकीम ने इस बात का जिक्र किया था कि उनके पिता का अंत बेहद दुखद रहा था। जैसा मैंने आपको पहले जिक्र कर दिया था दोस्तों 28 मार्च 1984 को महज 39 साल की उम्र में हकीम कैरानवी का निधन हो गया था। उनके परिवार के पास उस वक्त महज ₹1 थे जो वो अपनी एक जायदाद के तौर पर छोड़ गए थे सिर्फ ₹1 आलम के मुताबिक उनके बेटे के मुताबिक जितना भी वह कमाते थे [गला साफ़ करने की आवाज़] वो सारा वो खर्च करते थे।

बुरी आदत नहीं थी दोस्तों पर वह खर्च कर देते थे। तो उस वक्त उनके बेटे की उम्र 9 साल की थी और जब उनके पिताजी की डेथ हुई दोस्तों तो उन्हें किसी का भी सपोर्ट नहीं मिला। यह बड़ी दुख की बात है। इतने बड़े स्टार्स कि वो हेयर ड्रेसर थे। उनकी हेयर कटिंग करते थे। पर किसी का उनको कोई सहयोग नहीं मिला। ये ये बात अच्छी नहीं लगी। लेकिन आज भी वह अपने पिता की विरासत को संभाले हुए हैं दोस्तों और उस विरासत को सातवें आसमान पर ले गए। तो दोस्तों आपने एक फिल्म देखी होगी संजय दत्त की मैं आपको बताता हूं कि अ फिल्म का नाम था रॉकी। संजय दत्त टीना मुनि थे इसके अंदर। तो यहां पर भी संजय दत्त की जो हेयर स्टाइल जो की थी जो हेयर ड्रेसिंग की थी वो की थी हकीम केरानवी साहब ने। आपने देखा होगा उनकी हेयर स्टाइल संजय दत्त की एक अलग लुक दिया था उनको। तो दोस्तों, यह कहानी थी बालों की, बाल बनाने वालों की और फिल्मी सितारों की। कैसी लगी? जरूर बताइएगा दोस्तों। मिलते हैं फिर किसी नए कलाकार के साथ में, किसी नई घटना के साथ में और कुछ अलग अंदाज में। तब तक के लिए शुभ रात्रि दोस्तों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *