बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना आज किसी भी आज के सुपरस्टार एस की फैन फॉलोइंग से डबल ज्यादा उनकी फैन फॉलोइंग रह चुकी है इतना ही नहीं आज भी लोगों को राजेश खन्ना के गाने उनके डायलॉग याद ह।
राजेश खन्ना अपने दौर में काका के नाम से मशहूर हुए और आज भी उन्हें इस नाम से याद किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्हें इस नाम से क्यों बुलाया जाता है?
जब राजेश खन्ना की फिल्म ‘आनंद’ हिट हुई थी तो इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था. इसी इंटरव्यू के दौरान जब ‘काका’ शब्द को लेकर बातचीत हुई तो उन्होंने बताया था, ‘पंजाबी में छोटे बच्चे को काका पुकारते हैं. उनके माता पिता और रिश्तेदार उन्हें ‘काका’ कहकर बुलाते थे. धीरे धीरे यह नाम उनके साथ ही जुड़ गया. स्कूल और कॉलेज के दिनों में भी उनके दोस्त राजेश को ‘काका’ कहकर पुकारते थे.
जब वे बॉलीवुड में फिल्म ‘आखिरी खत’ के जरिए शामिल हुए तो उनके फिल्मी परिचितों को उनका यह नाम पता लगा. ऐसे उनके फिल्मी दोस्त भी उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे. फिल्मों के हिट होने के साथ ही राजेश का यह नाम भी फेमस होने लगा और उनके फैंस भी उन्हें ‘काका’ कहकर बुलाने लगे.
राजेश खन्ना ने बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है और उनके नाम कई हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड भी है. फैंस राजेश को हर किरदार में पसंद करते थे. ‘