यह बॉलीवुड है और इसके बारे में जो लोग कहते हैं कि यहाँ जो दिखाई देता है, वही बिकता है, वे बिल्कुल सही कहते हैं। क्योंकि कई लोग ऐसे हैं जो अगर हमारी फिल्मों में दिखाई न दें, तो शायद हमें उनकी याद भी न रहे। ऐसा ही एक चेहरा जो नब्बे के दशक की कई फिल्मों में नजर आया था—विलेन के दाहिने हाथ के रूप में। उनका शरीर बहुत फिट था और वह बिल्कुल किसी विदेशी की तरह दिखते थे। बात करेंगे गेविन पैकार्ड के बारे में। गेविन पैकार्ड ने अपने करियर में सलमान से लेकर संजय दत्त और अक्षय कुमार तक सभी के साथ काम किया था। लेकिन यह जानकर हैरानी होगी कि जब यह इंसान इस दुनिया से विदा हुआ, तो उनके पास कोई नहीं था। गेविन पैकार्ड के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था।आखिर कब गेविन पैकार्ड इंडस्ट्री में आए थे? क्यों गेविन पैकार्ड अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए और कैसे जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा,
तो उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड से एक भी इंसान नहीं गया?गेविन पैकार्ड के पिता यूएस (अमेरिका) के थे और उनकी माँ महाराष्ट्र की थीं। उनकी परवरिश मुंबई के कल्याण में हुई थी। जैसे-जैसे वह बड़े हुए, उन्हें फिटनेस का बहुत शौक हो गया और इसी फिटनेस के दम पर उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का दाहिना या बायां हाथ बनने का रोल मिल जाता था। साल 1989 में गेविन पैकार्ड को फिल्म ‘इलाका’ में मौका मिला और इस फिल्म में भी उन्हें अपने शरीर और व्यक्तित्व के कारण ही अवसर मिला था और इसी फिल्म के दौरान संजय दत्त के साथ उनकी दोस्ती हो गई थी। संजय दत्त गेविन के शरीर से इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उन्होंने गेविन को अपना पर्सनल ट्रेनर रख लिया। अब गेविन संजय दत्त के साथ काम भी करते थे और उनकी बॉडी बिल्डिंग में मदद भी करते थे।’थानेदार’, ‘सड़क’—
ये वे फिल्में हैं जिनमें हमने गेविन को नकारात्मक किरदारों में देखा है। इसी दौरान वह फिल्म ‘पत्थर के फूल’ में भी नजर आए और इसी फिल्म से सलमान खान के साथ भी उनकी दोस्ती हो गई। ऐसा कहा जाता है कि एक समय ऐसा था जब गेविन बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स के साथ वर्कआउट करते थे। जिनमें सुनील शेट्टी, संजय दत्त, सलमान खान शामिल थे। यहाँ तक कि अगर शेरा की बात करें, जो सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं, उन्हें भी फिटनेस के लिए गेविन ने ही ट्रेन किया था। ‘मोहरा’, ‘करण अर्जुन’, ‘हलचल’—ये वे फिल्में हैं जिनमें हमने गेविन को लगातार देखा। और अगर हम नब्बे के दशक की फिल्में देखें, तो ऐसी कई फिल्में थीं जिनमें गेविन बार-बार नजर आए और यह सिलसिला साल 2002 तक चला, लेकिन इसके बाद गेविन लगभग इंडस्ट्री से गायब ही हो गए।कहा जाता है कि उस समय गेविन की शादी हो चुकी थी और उनकी पत्नी के साथ उनकी बनती नहीं थी। इसी वजह से उनकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों को लेकर गेविन से अलग हो गई थीं और तब गेविन वापस अपने भाई के साथ कल्याण में रहने लगे थे।
हालांकि बॉलीवुड में उनके संपर्क थे, लेकिन निजी जीवन में वह एक ऐसे दौर से गुजर रहे थे कि वह अपने करियर पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे थे। साल 2010 में गेविन का एक भयानक एक्सीडेंट हुआ, जिसकी वजह से वह लंबे समय तक बिस्तर पर रहे और साल 2012 में गेविन का निधन हो गया।गेविन की मौत मुंबई में ही हुई थी। कल्याण में वह अपने भाई के पास ही रहते थे और उन्हें बांद्रा में दफनाया गया था। गेविन, जिन्होंने नब्बे के दशक में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के पर्सनल ट्रेनर थे। इंडस्ट्री में उनके बहुत सारे दोस्त थे। इतना सब होने के बावजूद कहा जाता है कि उनके अंतिम संस्कार में इंडस्ट्री से एक भी शख्स नहीं आया। शायद यह इंडस्ट्री गेविन जैसे अभिनेता को भूल ही चुकी थी, या फिर इस इंडस्ट्री के लोग इतने ज्यादा व्यस्त हो गए थे कि वे अपने सहकर्मी को आखिरी बार देखने तक नहीं जा सके।यह बेहद हैरानी की बात है कि जो अभिनेता अपना पूरा जीवन इस फिल्म इंडस्ट्री को समर्पित कर देते हैं, वे अभिनेता जब किसी वजह से इंडस्ट्री से दूर हो जाते हैं, तो इंडस्ट्री भी उनसे तुरंत दूरी बना लेती है और उन्हें भूल जाती है।गेविन पैकार्ड के निधन पर संजय दत्त ने भी शोक व्यक्त किया था और कहा था कि मैं उनके अंतिम समय में उपस्थित नहीं हो पाया, लेकिन मैं जानता हूँ कि वह आखिरी समय में बहुत कष्ट में थे। पैसों के लिए संघर्ष कर रहे थे। ‘दिन आनी, दिन खाई’ (गुज़ारा करने) जैसी स्थिति से जूझ रहे थे। काम के लिए संघर्ष कर रहे थे। मौत से कुछ समय पहले से ही गेविन के हाथ में कोई काम नहीं था।यह सोचने वाली बात है कि जो अभिनेता पूरे नब्बे के दशक में 60 से ज्यादा फिल्में कर चुका हो, उसने साल 2002 से 2012 तक एक भी फिल्म नहीं की। संजय दत्त के बताए अनुसार, गेविन आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं,
लेकिन उनकी बेटी एरिका, जो बॉलीवुड में मॉडल और होस्ट के रूप में काम कर रही है, उसके गॉडफादर संजय दत्त ही हैं और संजय दत्त ही यह सुनिश्चित करते हैं कि एरिका को बॉलीवुड से काम मिलता रहे।बहरहाल, अगर एरिका की बात करें, तो उनकी सगाई शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर से हुई थी। दोनों ने सगाई की थी और कई वीडियो में उन्हें एक साथ देखा गया था। साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी वे साथ नजर आए थे। लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने अपनी सगाई तोड़ ली। यानी जब लोग इस बात का इंतजार कर रहे थे कि बॉलीवुड के दो ‘बैड बॉय’ यानी शक्ति कपूर और गेविन पैकार्ड की संताने एक-दूसरे से शादी करने जा रही हैं, ठीक उसी समय उनके ब्रेकअप की खबर सामने आ गई।गेविन पैकार्ड, जो हमारी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के लिए फिटनेस की प्रेरणा थे, जिन्होंने नब्बे के दशक में कई नेगेटिव रोल निभाए, वह कब इस दुनिया को छोड़कर चले गए, इसका इस व्यस्त इंडस्ट्री को पता ही नहीं चला। और अब हमारे बीच उनकी वे तमाम फिल्में रह गई हैं, जिनमें वह अपनी यादों के साथ आज भी जीवित हैं।’कब, क्या और कैसे’ में फिलहाल इतना ही। बॉलीवुड की एक और नई कहानी के साथ फिर मिलेंगे। लाइक कीजिए हमारा फेसबुक पेज ‘बॉलीवुड ठिकाना’, हमें इंस्टा पर फॉलो कीजिए और सब्सक्राइब कीजिए हमारा यूट्यूब चैनल ‘बॉलीवुड ठिकाना’।