क्यों महेंद्र सिंह धोनी अपने ही बड़े भाई को घर में नहीं आने देते? या फिर महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ को उनके बड़े भाई पसंद नहीं है या उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है? दोस्तों आज हम धोनी और उनके बड़े भाई के बीच क्या चल रहा है उसी बात पर चर्चा करेंगे इसलिए 2 से 3 मिनट का यह वीडियो होने वाला है। इसलिए वीडियो को बिना स्किप करे पूरा देखना। दोस्तों, धोनी आज दुनिया के सबसे सफल क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। करोड़ों फैंस उन्हें अपना आइडल मानते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी भी उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं। साल 2013 में भारत और इंग्लैंड के मैच के दौरान नरेंद्र सिंह धोनी अपने छोटे भाई को खेलते देखने पहुंचे।
लेकिन उन्होंने किसी खास मेहमान की तरह नहीं बल्कि एक आम इंसान की तरह लाइन में लगकर टिकट खरीदी। यह बात बताती है कि उन्होंने कभी अपने भाई के नाम का फायदा उठाने की कोशिश नहीं की। रांची में बना धोनी का शानदार घर जिसे देखने हर दिन हजारों फैंस पहुंचते हैं। उसके निर्माण के समय सबसे ज्यादा जिम्मेदारी नरेंद्र सिंह ने ही संभाली थी। जब धोनी क्रिकेट में व्यस्त रहते थे तब घर की देखरेख से लेकर निर्माण तक की जिम्मेदारी उनके बड़े भाई निभा रहे थे।
फिर आया 2 अप्रैल 2011। भारत ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीत लिया। पूरा देश जश्न मना रहा था और रांची में नरेंद्र सिंह धोनी भी फैंस के साथ आतिशबाजी कर रहे थे। अपने छोटे भाई की इस कामयाबी पर उन्हें बेहद गर्व था। लेकिन फिर सवाल उठता है अगर दोनों भाइयों के बीच इतना प्यार था तो आज उनके रिश्तों को लेकर इतनी बातें क्यों होती है? सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक बनी और उसमें नरेंद्र सिंह धोनी का जिक्र तक नहीं किया गया। इस पर नरेंद्र सिंह का जवाब सभी को हैरान कर देता है। उन्होंने कहा यह निर्देशक का फैसला था। फिल्म माही की जिंदगी पर थी पूरे परिवार पर नहीं। शायद मेरी भूमिका इतनी बड़ी नहीं थी कि उसे फिल्म में दिखाया जाता।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके और धोनी की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है। जब तक माही क्रिकेट खेलना शुरू कर रहे थे तब तक नरेंद्र पढ़ाई के लिए घर से बाहर जा चुके थे। हालांकि छुट्टियों में जब भी घर आते तो छोटे भाई के मैच जरूर देखते थे। उन्हें आज भी याद है कि एक स्थानीय टूर्नामेंट में धोनी ने एक ओवर में लगातार पांच चौके लगाए थे। नरेंद्र सिंह साफ कहते हैं कि उनके और माही के रिश्ते आज भी अच्छे हैं और उन्हें अपने छोटे भाई पर हमेशा गर्व रहेगा। लेकिन एक सवाल आज भी लोगों के मन में जरूर रहता है। अगर रिश्ते इतने अच्छे थे तो आखिर उनकी बायोपिक में बड़े भाई का जिक्र क्यों नहीं हुआ? आपको क्या लगता है? क्या फिल्म में नरेंद्र सिंह धोनी को जगह मिलनी चाहिए थी या निर्देशक का फैसला सही था? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। अगर आपको ऐसी क्रिकेट से जुड़ी अनसुनी कहानियां पसंद है तो चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल मत भूलिए।