अब आपको मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक की एक तस्वीर दिखाते हैं जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। यह तस्वीर एक दिन पहले की है जब उन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। अलका याग्निक की उम्र 60 वर्ष है।
बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन वह यह पुरस्कार लेने के लिए अकेले खुद अपने दम पर चलकर मंच तक आने में भी असमर्थ थी। बेहद कमजोर लग रही थी और उन्हें मदद लेकर मंच तक पहुंचना पड़ा। लेकिन ऐसी स्थिति में भी वह प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूना नहीं भूली। यह पूरे [संगीत] देश को भावुक करने वाली एक तस्वीर है। वह बीमार हैं। उनकी स्थिति ठीक नहीं है।
पहले आप तस्वीर देखिए। अलका यािक कला पारश्व गायन पद्मश्री [प्रशंसा] अलका याग्निक ने अपने करियर में लगभग 20,000 गाने गाए हैं। लेकिन दो वर्षों से उन्होंने खुद को संगीत की दुनिया से दूर रखा है। असल में वर्ष 2024 में अलका याग्नीिक को एक दुर्लभ बीमारी हो गई थी जो बड़ी रेयर बीमारी है जिसका नाम है सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस। इसकी वजह से उन्हें सुनाई देना बंद हो गया और उनका पूरा सिंगिंग का जो करियर है गाने का जो करियर है वो खत्म हो गया।
यह एक ऐसी बीमारी है जिसके बारे में आपने सुना भी नहीं होगा। अलका याग्निक ने खुद ही बताया था कि एक बार फ्लाइट से उतरते समय अचानक उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। एक प्रतिभाशाली कलाकार की जिंदगी में ऐसी ट्रेजडी का आना और अचानक संगीत की दुनिया को इस प्रकार से छोड़ देने का जो फैसला है वो बहुत दुखद है और वो जो स्थिति है वो अलका याग्निक की कल भी राष्ट्रपति भवन में नजर आ रही थी जब उन्हें एक सहारे की आवश्यकता पड़ी लेकिन इस देश ने उनके सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी। अब एक छोटे से ब्रेक के बाद डीड जिंदगी में आपको दिखाएंगे आज का विचार।