Cli

ध्रुव राठी पर आई मुसीबत, एक पोस्ट से मचा बवाल।

Uncategorized

युटुब ध्रुव राठी को फिर जलानी पड़ी फटकार एक पोस्ट से मचा बबाल। जी हा ध्रुव राठी जो पिछले दिनों धुरंधर को ट्रॉल करने के चक्कर में खुद चर्चा में आए थे वो एक बार फिर ट्रॉल हो रहे है। हालांकि इस बार उन्होंने फिल्म पर नहीं पीएम पर निशाना साधा था और एक्ट्रेस के निशाने पर खुद आ गए।

यूट्यूबर ध्रुव राठी अपने X हैंडल पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘पीएम मोदी जहां भी जाएं, वहां अपमानित होना डिजर्व करते हैं.’ उनका यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया.

ध्रुव राठी का यह पोस्ट देखने के बाद एक्ट्रेस गुल पनाग अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाई. एक्ट्रेस ने भी ध्रुव राठी की इस पोस्ट का मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने यूट्यूबर की जमकर क्लास लगाई.

गुल पनाग ने ध्रुव राठी पर पलटवार करते हुए उनके पोस्ट का रिप्लाए किया. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘यह सही नहीं है. आप किसी प्रधानमंत्री को नापसंद कर सकते हैं, सरकार की बातों से असहमत हो सकते हैं, उनका विरोध कर सकते हैं, डिबेट कर सकते हैं. यहां तक की आप किसी और को भी वोट दे सकते हैं, ये लोकतंत्र है.’

एक्ट्रेस ने लिखा देश के प्रधानमंत्री, उनके पद और कार्यालय का अपमान नहीं कर सकते. जो भारत को दुनिया में रिप्रेजेंट कर रहे हैं उनका विदेशी धरती पर मजाक उड़ाना, मेरे हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं है. यह उन्हें, भारत को और अल्टीमेटली हम सबको छोटा दिखाता है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *