दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल की है। होटल का नाम है फ्लोरिश स्टे जहां पर आज सुबह यानी बुधवार की सुबह आग लगी है। 3 जून की सुबह आग लगी है। इस आग में अब तक 21 लोगों की की पुष्टि हो चुकी है। इनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इन सबके बीच दिल्ली ब्रिगेड 37 लोगों को रेस्क्यू कर चुका है।
फिलहाल जो फायर ब्रिगेड है दिल्ली का फायर ब्रिगेड वो आग पर काबू पा चुका है। छह मंजिला यह बिल्डिंग है। यहां पर फ्लोरिस स्टे नाम का होटल संचालित होता है। आग जो है वह इसका लेमन ग्रीन रेस्टोर है। उसमें आग लगी थी और दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने यह बताया है कि सुबह 8:50 पे आग लगी थी। हमने 37 लोगों को फिलहाल बचा लिया है।
बेसमेंट से भी छह से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया है। इन सबके बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस घटना के बारे में लिखा और कहा कि मालवीय नगर में जो अग्निकांड हुआ है जिसमें जान माल की हानि हुई है। इससे मैं अत्यंत व्यथित हूं। मेरी हार्दिक संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
और इस समय दिल्ली के जो फायर ब्रिगेड है, दिल्ली पुलिस है, तमाम लोग इसमें लोगों की राहत और बचाव कार्य के अभियान में जुटे हुए हैं। और पूरा दिल्ली इस समय लोगों के साथ खड़ा है। वहीं दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने भी यहां ट्वीट किया और उन्होंने भी इस घटना पर शोक जताया है। कहा है मृतक के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं और जो लोग घायल हुए हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और घटना की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह दिल्ली के एलजी की ओर से बताया गया है सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ट्वीट आया है। उन्होंने बताया कि बहुत ही दुखद घटना है। मेरी संवेदनाएं हैं। जिन लोगों ने इसमें अपनी जान गवाई है और जो लोग इस समय एडमिट हैं उनकी स्पीडी रिकवरी के लिए मैं प्रार्थना करता हूं। बतौर एक्स ग्रेशिया यानी मुआवजे के तौर पर ₹ लाख की सहायता राशि मृतकों के परिवारजनों को और जो लोग घायल हैं उनको ₹00 की सहायता राशि दी जाएगी।
ऐसा प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी आई है। राहुल गांधी का भी यहां ट्वीट आया है। लोकसभा में नेता विपक्ष हैं राहुल गांधी। राहुल गांधी की ओर से क्या कहा गया वो भी आपको बताता हूं। उन्होंने यही कहा कि संवेदनाएं व्यक्त की हैं और साथ ही साथ कहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से उन्होंने आह्वान किया है कि वो राहत और बचाव कार्य में जितना संभव हो मदद करें और जो घायल हुए हैं।
इस घटना में उनके जल्द स्वस्थ होने की उन्होंने कामना की है। तो फिलहाल फायर ब्रिगेड के जो अफसर मौजूद हैं घटना स्थल पर उनका कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल अभी 21 लोगों की इसमें मौत की खबर है। जो वहां से अभी मिली हैं उसके आधार पर यह कहा गया है और करीब 13 लोगों को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।
इनमें तीन वो लोग हैं जो ऊंचाई से गिर गए थे।कि आग जब फैली है इस छह मंजिला इमारत में तो बहुत से लोग जो हैं बिल्डिंग से पहली दूसरी मंजिल तीसरी मंजिल से कूद गए। इनमें वो घायल लोग भी हैं और साथ ही साथ 10 लोग वो हैं जिन्हें बिल्डिंग से रेस्क्यू किया गया है। तो 13 लोग फिलहाल एम्स से बाकी लोग अन्य अस्पतालों में इस वक्त भर्ती कराया गया है उन्हें। उनका इलाज चल रहा है। तो जैसा कि फायर ब्रिगेड ने बताया है दिल्ली के कि 37 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका चुका है और 21 लोगों की इसमें जान गई है।
ऐसी खबर है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और अधिकारी भी यह कह रहे हैं कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। तो फिलहाल ये खबर इस लगातार डेवलप हो रही है।