काम को तरसा अमिताभ बच्चन का दामाद। खुद लिख डाली तीन फिल्मों की स्क्रिप्ट। [संगीत] प्रोड्यूसर डायरेक्टर की तलाश में हीरो अब अपनी मनपसंद फिल्म बनाएंगे एक्टर। पोस्ट हो रहा जबरदस्त वायरल। बॉलीवुड की दुनिया बहुत अनप्रिडिक्टेबल होती है। जिस एक्टर ने सालों तक बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई, उसी एक्टर को अब मनचाहा काम नहीं मिल रहा है। लेकिन इंतजार करने की बजाय उसने खुद ही फिल्म की स्क्रिप्ट लिखनी चालू कर दी।
नतीजा एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन फिल्मों की पूरी स्क्रिप्ट तैयार हो गई है। अब बस तलाश है उन लोगों की जो इन कहानियों को बड़े पर्दे तक पहुंचा सके। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर की। कुणाल सिर्फ अपनी फिल्मों की वजह से ही नहीं बल्कि बच्चन परिवार से अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अमिताभ बच्चन की बेटी नैना बच्चन से शादी की है। इस रिश्ते से कुणाल कपूर अमिताभ बच्चन के भी दामाद लगते हैं।
हाल ही में कुणाल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें ऐसा काम नहीं मिल रहा था जिसे करने के लिए वह सच में एक्साइटेड हो। ऐसे में उन्होंने किसी मौके का इंतजार करने की बजाय खुद ही अपनी पसंद की फिल्में लिखने का फैसला किया। [संगीत] कुणाल ने लिखा मुझे ऐसा काम नहीं मिल रहा था जिसे करने को लेकर मैं सच में उत्साहित [संगीत] था। इसलिए मैंने खुद ही उसे लिखना शुरू किया।
दिमाग में घूम रहे तीन आइडियाज अब पूरी स्क्रिप्ट का रूप ले चुके हैं। यह सिर्फ शुरुआती ड्राफ्ट नहीं [संगीत] बल्कि पूरी तरह तैयार फिल्में हैं। सबसे खास बात यह है कि तीनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की है। एक एक्शन फिल्म है, एक रोमांटिक कहानी और एक कॉमेडी फिल्म। [संगीत] एक्टर का कहना है कि हर कहानी ने उन्हें एक अलग दुनिया में लेकर जाकर नई सोच के साथ [संगीत] जीने का मौका दिया। उनके मुताबिक यह सफर जितना मुश्किल था, उतना ही मजेदार भी रहा। हालांकि अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती सही लोगों को ढूंढना है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि अब उन्हें ऐसे प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और क्रिएटिव टीम की तलाश है जो इन कहानियों पर भरोसा करें और उन्हें बड़े पर्दे तक पहुंचाने में उनका साथ दें। दिलचस्प बात यह है कि तीन
फिल्में लिखने के बाद भी कुणाल का क्रिएटिव दिमाग रुका नहीं। उन्होंने मजाक के अंदाज में लिखा कि चौथा आईडिया तो अभी से उनका पीछा कर रहा है। यानी कि आने वाले दिनों में उनकी तरफ से और भी नई फिल्मों की स्क्रिप्ट देखने को मिल सकती है। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो कुणाल कपूर के लिए साल 2026 काफी अहम होने वाला है। वो नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में इंद्र के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वो साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ एक तेलुगु फैंटसी फिल्म में भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। लेकिन एक बात तो साफ है कुणाल कपूर अब सिर्फ एक्टर बनकर नहीं रहना चाहते। अगर उन्हें अपनी पसंद का काम नहीं मिलता तो वह खुद से उसे बनाने का हौसला भी रखते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी कहानियों को बड़े पर्दे तक पहुंचाने वाला पहला साथी कौन बनेगा। ब्यूरो रिपोर्ट ई। [