Cli

क्या दिलजीत दोसांझ भारतीय नहीं? इस देश की नागरिकता लेने के कारण नहीं लड़ सकते चुनाव!

Uncategorized

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांज क्या भारतीय नागरिक नहीं है? इंटरनेट पर ऐसी चर्चा तेज हो गई है। जानकारी मिली है कि दिलजीत अब इंडियन सिटीजन नहीं रहे। उन्होंने अमेरिका की नागरिकता ले रखी है। सितंबर 2022 से वह अमेरिका के पासपोर्ट पर ट्रैवल कर रहे हैं। द इंडियन एक्सप्रेस न्यूज़पेपर के रिपोर्ट के मुताबिक दिलजीत दोसा सितंबर 2022 से भारत आने के लिए ई वीजा का इस्तेमाल करते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी बताती है कि दिलजीत के पास अब ओसीआई यानी ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड नहीं है। सिंगर का आखिरी इंडियन पासपोर्ट 2018 में मुंबई से जारी हुआ था। इससे पहले का पासपोर्ट जांबिया में इशू हुआ था। ऐसा भी दावा है कि दिलजीत की पत्नी संदीप कौर भी अमेरिका की नागरिक हैं। सिंगर ने अमेरिका की नागरिकता लेते वक्त कैलिफोर्निया के पांच बेडरूम वाले बंगले को अपने एड्रेस के तौर पर लिखवाया था। दिलजीत के अमेरिकी नागरिक होने का खुलासा उस वक्त हुआ है जब उनके पंजाब की राजनीति में आने की चर्चाएं तेज है। एक सिविल सोसाइटी ग्रुप जागो पंजाब मंच ने उनसे पंजाब में नेतृत्व करने की अपील की थी।

उनका कहना था कि पैसों की कमी और ड्रग्स से तंग पंजाब को दिलजीत जैसे नेता चाहिए। हालांकि सिंगर ने राजनीति में आने से साफ मना कर दिया था। दिलजीत ने पोस्ट करके बताया था कि उनका काम लोगों को एंटरटेन करने का है। वह इस फील्ड में खुश हैं। वह राजनीति में कभी भी नहीं आएंगे। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान का कहना है कि बीजेपी दिलजीत को पंजाब की राजनीति में लाने के लिए फोर्स कर रही है।

सिंगर के अमेरिकी नागरिक होने का खुलासा साफ करता है कि वह भारत में चुनाव नहीं लड़ सकते। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि भारत में चुनाव लड़ने के लिए यहां का नागरिक होना जरूरी है। गौर करने वाली बात यह है कि दिलजीत अक्सर कंसर्ट में खुद को एड्रेस करते हुए कहते हैं मैं पंजाब का हूं। फैंस का अनुमान है कि शायद सभी सिंगर खुद को इंडियन कहने से बचते थे। हालांकि नागरिकता को लेकर हुए इस खुलासे पर दिलजीत की तरफ से अभी कोई भी रिएक्शन नहीं आया है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *