Cli

रूबीना दिलैक ने करवाई प्लास्टिक ट्रीटमेंट? सच जानकर चौंक जाएंगे।

Uncategorized

क्या प्लास्टिक ब्यूटी है रुबीना? क्या खूबसूरती के लिए करवाई सर्जरी? एक्ट्रेस ने खुद उठाया सच से पर्दा। रुबीना का स्टेटमेंट हो रहा जबरदस्त वायरल। प्रोसीजर पर रखी अपनी राय। दो बच्चों की मां बनने के बाद आए कई बदलाव। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलक अपने नए स्टेटमेंट को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की पुरानी और नई तस्वीरों को लेकर अक्सर ऐसी चर्चाएं होती रही हैं कि क्या खूबसूरत दिखने के लिए रुबीना ने प्लास्टिक करवाई है?

क्या उनका बदला हुआ लुक किसी सर्जरी का नतीजा है? लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इन तमाम सवालों पर चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि आखिर उनके चेहरे में आए बदलाव की असली वजह क्या है? रुबीना का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल हिना खान, रॉकी जैसवाल और अभिनव शुक्ला के साथ बातचीत के दौरान रुबीना से उनके लुक और कॉस्मेटिक प्रोसीजर को लेकर सवाल कर लिया गया।

इस पर एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने आज जैसा दिखने के लिए कोई प्लास्टिक नहीं करवाई है। रुबीना ने साफ कर दिया कि उन्होंने अपने चेहरे पर कोई सर्जिकल बदलाव नहीं करवाया है। एक्ट्रेस ने बातचीत में अपने पुराने दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि जब वह बिग बॉस का हिस्सा बनी थी, तब उनकी शिमला की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ज्यादा वायरल हो गई थी। इन तस्वीरों को उनकी मौजूदा तस्वीरों से तुलना करते हुए लोग उनके लुक में आए बदलाव पर सवाल उठाने लगे थे। लेकिन रुबीना का कहना है कि इंसान का चेहरा समय के साथ बदलता है और इसमें उम्र के साथ होने वाले नेचुरल बदलावों का भी बड़ा रोल होता है।

हालांकि रुबीना ने यह बात नहीं छुपाई कि उन्होंने कुछ कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट जरूर करवाए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि यह ट्रीटमेंट सर्जरी वाले नहीं है बल्कि नॉन इन्वेसिव यानी कि बिना सर्जरी के किए जाने वाले प्रोसीजर हैं। इसमें थर्मेज और सॉफ्टवेवर जैसे ट्रीटमेंट शामिल हैं। थर्मेश के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि इससे चेहरे को लिफ्ट करने में मदद मिलती है।

उन्होंने अपने चेहरे के बेबी फैट का जिक्र करते हुए कहा कि थर्मेश ने उनके चेहरे को लिफ्ट किया। वहीं रुबीना ने यह भी बताया कि अपनी शादी से पहले वह खासतौर पर सॉफ्ट वेव ट्रीटमेंट करवाने के लिए दुबई भी गई थी। सॉफ्ट वेव जैसे ट्रीटमेंट का इस्तेमाल स्किन को टाइट और ज्यादा फ्रेश लुक देने के लिए किया जाता है।

यही वजह है कि रुबीना ने कॉस्मेटिक प्रोसीजर को लेकर अपनी राय भी खुलकर रखी और साफ कहा कि हर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट का मतलब प्लास्टिक सर्जरी नहीं होता। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो फिलहाल रुबीना दिल एक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो में उनके खतरनाक स्टंट और दमदार परफॉर्मेंससेस की भी खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच अब रुबीना के प्लास्टिक वाले बयान भी खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह प्लास्टिक ब्यूटी नहीं बल्कि नेचुरल ब्यूटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *