खेल जगत में पसरा मातम। 36 साल के क्रिकेटर ने कहा दुनिया को अलविदा। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल। निधन की खबर सुन फैंस का टूटा दिल। क्रिकेट जगत को तगड़ा नुकसान। विराट कोहली संग खेले थे मैच। युवराज सिंह ने दी अमनप्रीत को श्रद्धांजलि। खेल जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसके चलते क्रिकेट फैंस काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिर्फ 36 साल की उम्र में उनका यूं अचानक चले जाना हर किसी के लिए शॉकिंग था।
कहा जा रहा है वह काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें अमनप्रीत का बुधवार 6 मई को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही पंजाब क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कहा जाता है अमनप्रीत सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं थे। वो उन खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने बिना ज्यादा शोर किए अपने खेल और मेहनत से पहचान बनाई थी। बता दें अमनप्रीत ने विराट कोहली के साथ अंडर-19 क्रिकेट खेला था। उस दौरान उन्होंने कई शानदार पारियां खेली। IPL के पहले सीजन में K्स 11 पंजाब की टीम का हिस्सा बनना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था।
उस दौर में उन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। लेकिन जो चीज उन्हें सबसे अलग बनाती थी वो था उनका हंबल नेचर। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भी अमनप्रीत खेल से दूर नहीं हुए। वो लगातार पंजाब क्रिकेट से जुड़े रहे और सीनियर चयन समिति के सदस्य के तौर पर यंग प्लेयर्स को आगे बढ़ाने का काम करते रहे। कहते हैं मैदान छोड़ने के बाद भी उनका जुनून कम नहीं हुआ था।
शायद यही वजह है कि उनके जाने से सिर्फ पुराने साथी ही नहीं बल्कि नई पीढ़ी के खिलाड़ी भी बेहद दुखी नजर आ रहे हैं। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। पीसीए ने बयान जारी कर कहा है कि अमनप्रीत सिंह गिल ने हमेशा समर्पण और जुनून के साथ पंजाब क्रिकेट की सेवा की। उन्होंने भारत अंडर19, पंजाब टीम और K्स 11 पंजाब का प्रतिनिधित्व किया और हर भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभाया। संस्था ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में ईश्वर उन्हें शक्ति दें।
वहीं युवराज सिंह ने भी अमनप्रीत को याद कर इमोशनल नोट लिखा। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पुराने दोस्त को याद करते हुए बताया कि अमनप्रीत बेहद शांत, मेहनती और खेल से प्यार करने वाले इंसान थे। उन्होंने बताया कि शुरुआती क्रिकेट करियर में दोनों ने साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था और वह यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। क्रिकेट की दुनिया में कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो शायद सुर्खियों में कम रहते हैं, लेकिन लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहते हैं। अमनप्रीत सिंह गिल भी उन्हीं नामों में शामिल थे। कहते हैं उन्होंने कभी लाइट के लिए क्रिकेट नहीं खेला। उन्होंने सिर्फ खेल के प्यार में क्रिकेट खेला था। अमनप्रीत सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन क्रिकेट के मैदान से जुड़ी उनकी यादें, उनका शांत स्वभाव, उनका समर्पण हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा। ब्यूरो रिपोर्ट ई2