हॉस्पिटल में भर्ती शरद सक्सेना। 74 की उम्र में दर्द से लड़ रहे जंग। बेइंतहा दर्द ने दुर्भर किया जीना। हॉस्पिटल से शेयर की चार तस्वीरें। सर्जरी से पहले दिखाया सूरत हाल। जी हां, दिग्गज एक्टर शरद सक्सेना ने वह खबर दी है जिसने एक्टर के चाहने वालों की चिंता बढ़ा दी है। शरद अपनी जिंदगी के ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां उन्हें चलना फिरना तो दूर ठीक से उठने बैठने में भी मुश्किल हो रही है। 74 साल की उम्र में वह दर्द से जंग लड़ रहे हैं। चार तस्वीरों के जरिए एक्टर ने अपनी दर्दनाक हालत की जानकारी फैंस को दी है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही वह पहले की तरह फिर से ठीक से चल फिर पाएंगे। दरअसल लंबे वक्त से शरद सक्सेना रीड की हड्डी की समस्या से जूझ रहे हैं।
तकलीफ से राहत पाने के लिए अब एक्टर को स्पाइन सर्जरी से गुजरना है। इसी सर्जरी से पहले शरद ने बॉम्बे हॉस्पिटल से अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं और इन फोटो के जरिए फैंस को उन्होंने अपने इलाज की झलक दिखाई है। इन तस्वीरों में एक्टर खड़े होकर अपना एमआरआई स्कैन करवाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शरद मशीन के बीचोंबीच खड़े हैं। आमतौर पर एमआरआई के लिए मरीज को मशीन के अंदर लेटना पड़ता है,
लेकिन शरद की इन तस्वीरों में उनका अलग अंदाज दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में उनके चेहरे पर तकलीफ भी साफ दिख रही है। इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने बताया कि यह सर्जरी से ठीक पहले की है। अपनी स्पाइन सर्जरी से पहले की स्थिति दिखाते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है। बॉम्बे हॉस्पिटल में लंबर स्पाइन सर्जरी से पहले स्टैंडिंग एमआरआई। शरद का यह पोस्ट सामने आने के बाद इस पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। फैंस एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगे। जिसके बाद शरद ने भी फैंस का आभार जताते हुए कमेंट किया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है
कि इस सर्जरी के बाद उन्हें अपने दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। वो फिर से पहले की तरह चल पाएंगे। अपने काम पर दोबारा लौट पाएंगे। एक्टर ने लिखा है कि आप सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी। मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से ठीक से चल पाऊंगा और काम कर पाऊंगा। आप सभी का शुक्रिया। एक्टर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ फैंस एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने और दोबारा काम पर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं, तो वहीं फैंस उनके हौसले और पॉजिटिव सोच की भी दाद दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 74 साल के शरद सक्सेना ने हिंदी सिनेमा में कई दशकों तक काम किया है। अपनी दमदार कद काठी, रौपदार अंदाज और शानदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले शरद ने फिल्मों में विलेन से लेकर कैरेक्टर आर्टिस्ट तक हर तरह के किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। शरद Instagram पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें, वीडियो शेयर करके फैंस को फिट रहने के लिए इंस्पायर करते रहते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2