Cli

स्टैंडअप कॉमेडियन की पत्नी के साथ CJP प्रोटेस्ट के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा!

Uncategorized

स्टैंडअप कॉमेडियन रौनक रजानी ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया कि सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने उनके और उनकी पत्नी के साथ बर्बरता की थी और लात मारते हुए उनकी पत्नी की पसलियां तोड़ दी थी.हाल ही में नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ था. वहीं मुंबई में भी इसे लेकर लोगों ने जमकर विरोध किया था

और शिवाजी पार्क में भारी संख्या में लोग जुटे थे. मुंबई में हुए प्रदर्शनों में स्टैंडप अप कॉमेडियन रौनक रजानी ने भी अपनी पत्नी के साथ हिस्सा लिया था. हालांकि इस दौरान उनके और उनकी पत्नी के साथ मुंबई पुलिस ने काफी बुरा बर्ताव किया था. उन्हें लात मारी गई और हिरासत में लेकर जबरदस्ती पुलिस वैन में धकेल दिया गया था.

मुंबई पुलिस की कॉमेडियन की पत्नी संग बर्बरतारौनक रजानी ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और अपने दावों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. रौनक ने 26 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया,’ प्रदर्शन के दौरान मेरी पत्नी की पसली टूट गई. एक पुलिसकर्मी ने उनकी पसली तोड़ी.’

हमें जबरदस्ती पुलिस वैन में ठूंसाये घटना 22 जुलाई की है जब रौनक अपनी पत्नी के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए थे. उन्होंने आगे कहा, ’22 जुलाई को प्रोटेस्ट के दौरान मुझे और मेरी पत्नी को पुलिस ने जबरदस्ती गैर कानूनी तरीके से हिरासत में लिया था. हमें वैन में पूरी ताकत के साथ ठूंसा था. मेरी पत्नी की पसलियों में दर्द होने लगा और मेरी गर्दन में मोच आ गई थी. डॉक्टर को दिखाने पर फ्रैक्चर का पता चला.

रौनक को लात से दबाया, पत्नी को भी लात मारीअपने वीडियो में रौनक ने वो तस्वीरें और फुटेज भी दिखाई जिन्हें लेकर वो दावा कर रहे हैं. उन्होंने लाल शर्ट पहने सादे कपड़ों में नजर आए एक पुलिस वाले पर आरोप लगते हुए कहा, ‘ये ही वो पुलस वाला है जिसने मुझे जमीन पर लात से दबा दिया था और फिर अंदर आकर वैन में मेरी पत्नी को पसलियों पर लात मारी थी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *