अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के आपने अब तक कई किस्से सुने होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी रहा है जब रेखा अमिताभ बच्चन के इशारों पर नाचा करती थी। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। यह एक फोटो जर्नलिस्ट ने खुलासा किया है। आइए जानते हैं पूरा किस्सा क्या है। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं कहानी को।
अमिताभ और रेखा यह वो दो नाम हैं जो इंडस्ट्री में आज भी अक्सर साथ में लिए जाते हैं। 70 के दशक में दोनों का अफेयर था और 80 के दशक की शुरुआत में दोनों के रिश्ते का अंत हो गया था। दोनों के रिश्ते पर तब से लेकर अब तक काफी बातें होती रही हैं। आए दिन उनके रिश्ते पर बड़े-बड़े खुलासे भी होते हैं। हाल ही में एक मशहूर फोटो जर्नलिस्ट ने भी दोनों दिग्गजों को लेकर बड़ा सीक्रेट रिवील किया है। उनके मुताबिक अमिताभ के काम करने के और उनके आदतों को रेखा अपनाती थी। अमिताभ बच्चन और रेखा से जुड़ा यह बड़ा राज गुजरे दौर के फोटो जर्नलिस्ट सुरेश जेठवा ने खोला है। उन्होंने हाल ही में हिंदी रस को दिए इंटरव्यू में बताया है कि सफलता मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने
अपनी आदतों को लिमिटेड कर लिया था। उनके मुताबिक अमिताभ शुरू से ही कम बात करने वाले शख्स थे। वहीं उनकी फिल्में चलने के बाद उन्होंने अपना रवैया और बदल लिया था और वह बेहद लिमिटेड लोगों से ही मिलते जुलते और बातें करते थे। सुरेश से आगे अमिताभ और रेखा के रिश्ते पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि एक बात मैंने देखी थी कि जब अमिताभ बच्चन की फिल्में चलने लगी थी तो उन्होंने हर चीज से दूरी बना ली थी। वो लिमिटेड लोगों से बातें करने लगे थे। उनका जो स्टाइल था उसे बाद में रेखा ने अपनाया था। पहले वह ऐसी नहीं थी। सबसे मिलती थी, बातें करती थी। लेकिन बाद में रेखा ने भी सबसे दूरी बनाना शुरू कर दिया था। क्योंकि उनकी अमिताभ के साथ फिल्में हिट होने लगी थी और रेखा भी निकल पड़ी थी। सुरेश ने आगे बताया कि मिस्टर नटवरलाल फिल्म के हिट होने के बाद दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाने लगी थी।
उन्होंने कहा कि मैंने देखा था कि रेखा अमिताभ के हिसाब से ही काम करती थी। ऐसा लगता था कि वह अमिताभ से पूछकर ही काम करती थी कि फोटो दूं या नहीं, इंटरव्यू दूं या ना दूं, जिनके साथ उनकी बनती थी, वह उन्हीं से बात करती थी। नए लोगों के साथ तो मुझे नहीं लगता कि वह बात करती थी। रेखा और अमिताभ बच्चन ने साथ में करीब दर्जन भर फिल्मों में काम किया था। दोनों स्टार्स मिस्टर नटवरलाल सिलसिला नमक हराम दो अनजाने आलाप खून पसीना गंगा की सौगंध मुकद्दर का सिकंदर सुहाग और राम बलराम जैसी फिल्मों में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर भी कई ऐसी वीडियो है जहां अमिताभ की सफलता की खुशी रेखा चाहकर भी नहीं रोक पाई। यह खुशी, एक्साइटमेंट इस बात का सबूत देती है कि आज भी वह उन्हें बहुत पसंद करती है। तो दोस्तों, आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।