Cli

रजनीकांत की बहू बनेगी IPL टीम की मालकिन!

Uncategorized

फिल्म इंडस्ट्री में एक और बड़ी शादी बजने वाली है शहनाइयां ही शहनाइयां। आईपीएल टीम की मालकिन से होगी मशहूर सिंगर की वेडिंग। छुपाए नहीं छुपा प्यार का रिश्ता। एक्टर मामा ने खोले वेडिंग डिटेल्स। रजनीकांत की बहू बनेंगी काव्या। खुशी से झूम उठे फैंस। म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध, रविचंद्र और आईपीएल टीम सनराइज़र्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन।

इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। महीनों से उड़ रही शादी की अफवाहों के बीच अब एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने फैंस को एक्साइटेड भी कर दिया है और हैरान भी कर दिया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस शादी पर मोहर किसी और ने नहीं बल्कि खुद अनिरुद्ध के मामा और दिग्गज एक्टर वाई जी महेंद्रन ने लगा दी है। बता दें पिछले काफी समय से अनिरुद्ध, रविचंद्र और काव्या मारन के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया था। लेकिन हर बार इन खबरों को महज अफवाह बताया गया।

खुद अनिरुद्ध भी कई मौकों पर इन रिपोर्ट से इंकार कर चुके थे। लेकिन अब उनके परिवार की तरफ से आया बयान इस पूरे मामले को नया मोड़ दे रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान वाईजी महेंद्र ने अपने भांजे की शादी का जिक्र करते हुए कहा कि अनिरुद्ध बेहद शांत और जमीन से जुड़े इंसान है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह जल्द ही एक बहुत बड़ी शादी करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अनिरुद्ध को एडवांस में शादी की बधाइयां भी दे दी हैं। बस फिर क्या था उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और लोगों ने मान लिया कि अब यह रिश्ता सिर्फ अफवाह नहीं बल्कि हकीकत बनने जा रहा है।

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें अनिरुद्ध की होने वाली दुल्हन काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइज़र्स हैदराबाद की मालकिन भी हैं। वहीं अनिरुद्ध रविचंद्र आज भारतीय संगीत की सबसे बड़ी आवाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, थलापति विजय, जूनियर एनटीआर से लेकर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान तक में अपने संगीत का जादू बिखेरा है।

पिछले साल लास वेगस में भी अनिरुद्ध और काव्या को साथ में देखा गया था। जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चाओं ने और भी ज्यादा जोर पकड़ लिया था। दिलचस्प बात यह थी कि अनिरुद्ध का रिश्ता सुपरस्टार रजनीकांत के परिवार से भी जुड़ा हुआ है। दरअसल रजनीकांत की पत्नी लता रिश्ते में अनिरुद्ध की मौसी लगती है। यानी कि रजनीकांत उनके मौसा जी हुए।

ऐसे में अगर यह शादी होती है तो काव्या मारन भी रजनीकांत के परिवार का हिस्सा बन जाएंगी। यही वजह है कि इस शादी को लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस साल नवंबर या दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। चर्चा है यह एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग होगी जो स्पेन में आयोजित की जा सकती है। इसके बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन रखा जाएगा जिसमें फिल्म बिजनेस और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। हालांकि दोनों परिवारों ने अभी तक शादी की तारीख और वेन्यू को पूरी तरह सीक्रेट रखा हुआ है। ब्यूरो रिपोर्ट E2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *