Cli

भरत कपूर का निधन कैसे हुआ ? परिवार में कौन-कौन ?

Hindi Post

दिग्गज फिल्म और टीवी एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया। वह 80 साल के थे। उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 70 के दशक से लेकर 2000 तक फिल्मों में एक्टिव रहे इस एक्टर ने कई यादगार किरदार निभाए। चलिए जानते हैं आखिर कौन थे भरत कपूर। दरअसल वेटरन एक्टर भरत कपूर का निधन सोमवार 27 अप्रैल को हुआ है।

80 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। सोमवार शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हिंदी सिनेमा के इस अनुभवी कलाकार ने कई दशकों तक इंडस्ट्री में काम किया और अपने किरदारों से खास पहचान बनाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक भरत कपूर ने मुंबई के सायन अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि उनकी मौत मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई। उनके दोस्त और एक्टर अवतार गिल ने उनके अंतिम संस्कार के बाद कहा, मैं अभी श्मशान घाट से लौटा हूं। उनके बेटे ने बताया कि वह पिछले 3 दिनों से ठीक नहीं थे।

पहले अस्पताल में थे फिर घर पर ही थे। भरत कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने कैरेक्टर एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर में विलेन, पुलिस अधिकारी और वकील जैसे कई मजबूत किरदार निभाए। वह लीड रोल में कम दिखे, लेकिन हर फिल्म में अपनी दमदार मौजूदगी से अलग पहचान बनाई। इसके अलावा आपको बता दें, भरत कपूर के करीबी दोस्त और अभिनेता अवतार गिल ने यह भी बताया कि मुझे भरत जी के बेटे राहुल ने फोन किया था। राहुल ने

बताया कि उनके पिता का दोपहर करीब 3:00 बजे उनके घर पर कार्डियाक रस के चलते निधन हो गया। भरत करीब तीन दिनों से बीमार चल रहे थे। मैं उन्हें 50 सालों से ज्यादा समय से जानता हूं। हमने साथ में कई नाटक किए और फिल्मों में भी साथ काम किया। हम लगातार कांटेक्ट में थे, लेकिन करीब एक हफ्ते से मेरी उनसे बात नहीं हो पाई। भरत का जाना मेरे लिए यह एक बड़े भाई, एक गुरु और एक दोस्त को खोने जैसा है। भरत कपूर का अंतिम संस्कार शाम 6:00 बजे सायन अस्पताल के पास स्थित श्मशान घाट में हुआ।

वहीं उनका चौथा संस्कार 30 अप्रैल को नॉर्थ बॉम्बे एसोसिएशन में होगा। कई फिल्मी हस्तियों ने भरत कपूर के निधन की जानकारी मिलने पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और राकेश बेदी निर्देशक रमेश तलवार जैसे सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें भरत कपूर के परिवार में उनकी पत्नी लोपा और दो बेटे राहुल और सागर हैं। वहीं कुछ साल पहले भरत कपूर की बेटी कविता का निधन हो गया था। जिससे पूरा परिवार सदमे में था। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। आप क्या कहेंगे कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *