बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान।भारतीय सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का नया स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है।खिलाड़ी और कोच के तौर पर लंबा अनुभव रखने वाले बहुतुले को घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों को तराशने के लिए जाना जाता है.
शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी. इससे पहले बोर्ड ने साईराज बहुतुले को यह बड़ी जिम्मेदारी।
गौर करने वाली बात है कि साईराज बहुतुले फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए 6176 रन बनाए और 630 विकेट चटकाए.
इसके अलावा आईपीएल (IPL) में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के साथ बतौर स्पिन बॉलिंग कोच काम किया है.
अपनी इस नई जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा , ‘भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का स्पिन बॉलिंग कोच चुना जाना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है.