Cli

“24 घंटे में सब हटाओ वरना…” – सलमान खान अब किस पर भड़क गये?

Uncategorized

सलमान खान से जुड़े ब्लैकबग पोचिंग केस पर काला हिरन नाम से [संगीत] एक फिल्म बनाई गई है। प्रोड्यूसर अमित जॉनी ने हाल ही में इसका पोस्टर रिलीज किया था। 20 जून को वो फिल्म का टीजर लाने वाले हैं। मगर इस बीच सलमान ने उन्हें नोटिस भेज दिया है।

उन्होंने मेकर्स से कहा है कि वह 24 घंटे के भीतर इस मूवी से जुड़े सभी कंटेंट हटा लें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन उन पर लीगल एक्शन लेना पड़ेगा। सलमान की तरफ से यह नोटिस डीएसके लीगल ने भेजा है। अमित जानी ने खुद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि सलमान काला हिरण फिल्म से [संगीत] जुड़े लोगों को धमका रहे हैं।

नोटिस में इस मूवी के मोटिव पर सवाल उठाया गया है। उनके मुताबिक सलमान और काले हिरण शिकार से जुड़ा यह मामला फिलहाल [संगीत] राजस्थान हाईकोर्ट में चल रहा है। ऐसे में इस तरह की मूवी मामले को सेंसेशनल बनाकर निष्पक्ष न्याय की प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा होने से सलमान पर मीडिया ट्रायल होने का भी खतरा बना रहता है। नोटिस में इस बात पर भी सवाल उठाया गया है कि मेकर्स ने सलमान से पूछे बिना उनकी पहचान का इस्तेमाल क्यों किया?

अमित जानी ने खुद भी खुलेआम कहा है कि यह मूवी सलमान और ब्लैक बग केस पर बनी है। ऐसे में काला हिरन पर उनकी प्राइवेसी के हनन के आरोप लगाए गए हैं। उनका दावा है कि मेकर्स ने सलमान का नाम केवल अपने फायदे के [संगीत] लिए इस्तेमाल किया है। मगर इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का खतरा है। यही कारण है कि काला हिरण जैसी मूवी [संगीत] पर रोक लगाई जानी चाहिए। सलमान की मानें तो इस फिल्म का मकसद उन्हें बदनाम करने का है।

इसलिए इससे उनका मोरल डाउन होगा। पब्लिक के सामने इमेज खराब होगी। सो अलग। वैसे अमित जानी पर यह आरोप भी है कि उन्होंने आम लोगों के बीच सुर्खियों में आने के लिए इस तरह का सब्जेक्ट चुना है। सलमान का कहना है कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 356 का उल्लंघन है। इसलिए यदि मेकर से नोटिस मिलने के 24 घंटों के भीतर अपनी फिल्म बंद नहीं की तो उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल केस दर्ज [संगीत] किया जाएगा। हालांकि उन्होंने अपने नोटिस में काला हिरण के मेकर्स को इस विवाद से बचने [संगीत] का स्यूशन भी दिया है।

उन्होंने आमिर जैनी के सामने दो शर्तें रखी हैं। पहली यह कि वो इस फिल्म से जुड़े सभी मटेरियल को तुरंत सीज करें। दूसरी शर्त उन्होंने यह रखी है कि आमिर जानी सलमान से लिखित तौर पर माफी मांगे। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सलमान के वकील उनके खिलाफ कड़ा लीगल एक्शन लेंगे। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *