Cli

पहले गंभीर बिमारी, फिर पति का निधन! ऐक्ट्रेस की वो दर्दनाक कहानी!

Uncategorized

बॉलीवुड से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। फूल और कांटे और यह दिलगी जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक और दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। निर्देशक के निधन की खबर को अशोक पंडित ने कंफर्म किया है। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं।

मिड डे को दिए गए एक इंटरव्यू में अशोक पंडित ने कुकू कोहली के निधन की जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा हां यह खबर बिल्कुल सही है। उनका निधन आज शाम को ही हुआ है। उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद निर्देशक को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वह बच नहीं पाए। हालांकि वह सुबह तक बिल्कुल सही थे। यह बहुत ही शॉकिंग और दुख की बात है। अरुणा ईरानी के भाई संजय ने अपने जीजाजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन 5 से 5:30 बजे के आसपास हुआ है। उनका हार्ट फेल हुआ था। कल उनका ऑपरेशन हुआ था। यहां तक कि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी। लेकिन अचानक से यह सब कुछ हो गया। हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

संजय ईरानी ने यह भी बताया कि कुकू कोहली का अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह 11:30 बजे ओसीवारा श्मशान भूमि में किया जाएगा। कुकू कोहली हिंदी सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक थे। उनका रियल नाम अवतार कोहली था। कुकू कोहली ने राज कपूर और अन्य फिल्म मेकर्स के साथ काम किया और अपनी फिल्मों से तीन दशक से ज्यादा फैंस को एंटरटेन किया। उन्होंने सेकंड यूनिट डायरेक्टर के रूप में अपना करियर फिल्म बेताब के साथ किया था। जिसमें सनी देओल और अमृता सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद साल 1991 में बतौर इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में फिल्म फूल और कांटे से उन्होंने डेब्यू किया जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में दिखाई दिए।

इसके बाद कुकू कोहली ने कोहराम, सुहाग, हकीकत और अनाड़ी नंबर वन जैसी कई फिल्में दी। अरुणा ईरानी और कुकू कोहली की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात फिल्म कोहराम के सेट पर हुई थी। जहां शुरुआत में अरुणा ने फिल्म का रोल निर्देशक की डेट्स के कारण ठुकरा दिया था।

हालांकि एक रफ शुरुआत के बाद भी कुकू कोहली ने अरुणा ईरानी को अपनी फिल्म फूल और कांटे और सुहाग जैसी फिल्मों में भी अच्छे रोल्स दिए। जल्द ही उनका यह प्रोफेशनल रिश्ता दोस्ती में बदल गया। दोनों को धीरे-धीरे प्यार हुआ और साल 1990 में इस कपल ने शादी कर ली। जिस दौरान कुकू कोहली ने अरुणा ईरानी से शादी की थी, उस वक्त एक्ट्रेस की उम्र 40 साल थी। अरुणा ईरानी से पहले निर्देशक की शादी रीटा कोहली से हुई थी। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *