Cli

मशहूर सिंगर ने छोड़ी इंडस्ट्री, वजह जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Uncategorized

मशहूर सिंगर ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री आवारापन 2 के कंपोजर का बड़ा ऐलान। अरिजीत सिंह के बाद एक और सिंगर ने फिल्म म्यूजिक से लिया ब्रेक। पोस्ट शेयर कर चाहने वालों को दी जानकारी। दुखी हो गए कंपोजर के फैंस। बॉलीवुड म्यूजिक लवर्स के लिए एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने फिल्मी म्यूजिक से एक साल की दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है। अपने शानदार गानों से लोगों के बीच खास जगह बनाने वाले अमाल ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर बताया कि अब वह कुछ वक्त खुद के लिए देना चाहते हैं।

उनका यह फैसला सामने आते ही फैंस परेशान हो गए। अमाल ने अपनी पोस्ट में साफ किया है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन इस वक्त उन्हें अपने मन, शरीर, आत्मा और शारीरिक सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब वह वही करना चाहते हैं जो उनके दिल और उनकी सेहत के लिए सही है। अमाल के मुताबिक उन्हें खुद को संभालने, ठीक होने और दोबारा उसी जुनून के साथ म्यूजिक में लौटने के लिए ब्रेक चाहिए।

सिंगर ने अपने फैंस को खास अंदाज में बताया कि अगले साल तक उनकी तरफ से कोई नया फिल्मी म्यूजिक नहीं आएगा। हालांकि उनके कुछ पुराने रिकॉर्ड किए हुए गाने आने वाले समय में रिलीज हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इनमें कुछ छोटे बजट की फिल्में भी शामिल हैं। जिन्हें अच्छे इरादों के साथ बनाया गया है।

लेकिन उन्हें स्क्रीन मिलने की गारंटी नहीं है। इसलिए इन गानों और फिल्मों की रिलीज को लेकर वह अभी कुछ पक्का नहीं कह सकते। अपनी पोस्ट के आखिर में अमाल ने एक ऐसी लाइन लिखी जिसने फैंस का दिल छू लिया। उन्होंने कहा कि म्यूजिक से सिनेमा तक का सफर उन्हें बहुत दूर ले आया है लेकिन अब वो फिर से संगीत की तरफ लौट रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने लिखा अब मुझे विदा करो मैं वापस आऊंगा।

बस अमाल की यही बात सुनकर फैंस इमोशनल हो गए। अमाल ने एक और पोस्ट में अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर के सामने आते ही फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर सवाल कर रहे हैं। हालांकि अमाल ने अपने पोस्ट में यह नहीं बताया है कि आखिर उन्हें हुआ क्या है? उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि इस समय उनकी प्रायोरिटी, सेहत और खुद को बेहतर करना है। दिलचस्प बात यह है कि अमाल मलिक का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब इससे पहले इसी साल अरिजीत सिंह भी अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला ले चुके हैं।

जनवरी में अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। अब अमाल मलिक की फिल्मी म्यूजिक से ब्रेक की खबर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है। वहीं अमाल के वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो वह हाल ही में आवारापन 2 के गाने यह आवारापन को लेकर चर्चा में है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसे अमाल ने कंपोज किया है। इसके अलावा सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में नजर आने के बाद भी अमाल ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *