Cli

एनिवर्सरी पर अकेली पड़ी ऐश्वर्या ! अभिषेक ने किया मायूस !

Hindi Post

एनिवर्सरी पर अभिषेक ने ऐश्वर्या को छोड़ा अकेला। जश्न मनाने की जगह अलग-अलग दिखे बच्चन, बहू, बेटा। वेडिंग एनिवर्सरी पर ऐश के लिए अभिषेक ने नहीं प्लान किया कोई भी सरप्राइज़। सालगिरह के मौके पर अकेले इवेंट में पहुंचे अभिषेक बच्चन। तो आराध्या के मम्मी पापा को लेकर फिर शुरू हुई तरह-तरह की चर्चा। किसी ने बताया केयरलेस हस्बैंड तो किसी ने शादी में स्पार्क खत्म होने के किए दावे।

जी हां, शादी की 19वीं सालगिरह के मौके पर एक बार फिर से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अपने रिश्ते को लेकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। 20 अप्रैल 2007 में शुभ विवाह के बंधन में बंधे बच्चन परिवार के बहू बेटे की शादी को 19 साल पूरे हो गए हैं। एक दूसरे का हर सुख-दुख में हाथ थाम 19 साल का खूबसूरत सफर तय करने की खुशी में फैंस के साथ-साथ सितारे भी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाइयां दे रही हैं।

तो जी हां, जहां एक तरफ बच्चन बहू बेटे को सितारों के साथ-साथ चाहने वाले भर-भर कर बेस्ट विशेस भेज रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एनिवर्सरी के खास मौके पर अभिषेक बच्चन पर ऐश्वर्या को अकेले छोड़ने के इल्जाम भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से तरह-तरह की बातें भी की जा रही हैं। दरअसल, शादी की 19वीं सालगिरह के मौके पर अभिषेक पर ऐश्वर्या को छोड़ने के इल्जामों की शुरुआत की वजह है बच्चन बेटे का अकेले इवेंट का हिस्सा बनना।

आप देख सकते हैं हल्के ब्लू रंग के शिमरी सूट बूट में राजा शिवाजी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे अभिषेक बच्चन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आंखों पर चश्मा, सेटपाल और ब्लैक एंड वाइट दाढ़ी में बेहद डशिंग और स्टाइलिश नजर आ रहे अभिषेक को सालगिरह के मौके पर भी काम करता देख लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही साथ-साथ लोगों के रिएक्शन की बाढ़ भी आ गई है। शादी की 19वीं वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर अपनी ग्लैमरस बीवी को घर पर छोड़ फिल्म के ट्रेलर में पहुंचे अभिषेक बच्चन तो सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की बातें करना शुरू कर दिया। साथ ही साथ किसी ने केयरलेस हस्बैंड बताया तो किसी ने शादी में स्पार्क खत्म होने की चर्चा भी शुरू कर दी है। एक शख्स ने लिखा शादी को 19 साल हो गए अब शायद स्पार्क खत्म हो गया। आगे भी किसी और ने लिखा सालगिरह पर कौन काम करता है? तो किसी और ने भी कमेंट करते हुए लिखा वेडिंग एनिवर्सरी पर काम नहीं सरप्राइज प्लान करते हैं बच्चन साहब।

आगे भी एक और इंटरनेट यूजर ने लिख डाला अभिषेक बच्चन तो बड़े केयरलेस पति हैं। तो सुना आपने किस तरह से शादी की सालगिरह पर फिल्म के ट्रेलर ल्च में पहुंचने के बाद लोगों ने अभिषेक बच्चन पर सवाल उठाने के साथ-साथ इल्जाम लगाने भी शुरू कर दिए हैं और ऐश्वर्या संग रिश्ते को भी आड़े हाथ लेकर बातें बनाने शुरू कर दी हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि इंटरनेट पर देखने और सुनने को मिल रहे यह सभी दावे एकदम बेबुनियाद हैं। सालगिरह के मौके पर अभिषेक का अपने काम को करना रिश्ते की कमजोरी नहीं बल्कि रिश्ते की गहराई और मजबूत रिश्ते की निशानी है। और दूसरा अभिषेक और ऐश्वर्या आज से नहीं बल्कि हमेशा से ही एक प्राइवेट लाइफ जीते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ या उससे जुड़े किसी भी सेलिब्रेशन को सोशल मीडिया पर बहुत कम शेयर करते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *