Cli

वांगचुक की भूख हड़ताल पर क्यों “आगबबूला” हुए अनुराग!

Uncategorized

सोनम वांछु की भूख हड़ताल अब एक प्रोटेस्ट नहीं बल्कि एक नेशनल डिबेट बन चुकी है। 18 दिन से लगातार अनशन पर बैठे सोनम की बात करें तो उनके सपोर्ट में बॉलीवुड का एक और बड़ा नाम बहुत खुलकर सामने आया है। डायरेक्टर अनुराग कश्यप जो हमेशा कंट्रोवर्सी में रहते हैं। उन्होंने सरकार की चुप्पी पर एक जोरदार हमला बोला जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ी कंट्रोवर्सी स्टार्ट हो गई।

आखिर अनुराग कश्यप ने ऐसा क्या कह दिया जिसके बाद इंटरनेट पर बवाल मचा है? दरअसल लद्दाख की सोनम वांछुक की बात करें तो पिछले 18 दिनों से लगातार जंतरमंतर पर वह भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनकी मांगे नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तह शिक्षा मंत्री यानी कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और लद्दाख से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीरता से फैसले ले। लेकिन इतने दिनों से भूख हड़ताल के बावजूद सरकार ने अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया है।

अब इसी पूरे मसले पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। आपको बता दें उन्होंने Instagram पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है और सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। अनुराग ने लिखा एक वक्त था जब भूख हड़ताल कम होती थी और लोग यूं ही अनशन पर नहीं बैठते। लेकिन आज सिस्टम के जो लोग हैं, वह जिंदगी के प्रति काफी ज्यादा बेपरवाह हो गए हैं और उनकी खामोशी सब कुछ कह रही है। इतना ही नहीं उन्होंने साफ कहा कि उनके अंदर सोनम वांछुक जैसी हिम्मत नहीं है। वह खुद भूख हड़ताल नहीं कर सकते लेकिन

उनके साथ पूरी हिम्मत और ताकत के साथ खड़े हैं। इसके बाद अनुराग कश्यप ने एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बेहद ही तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा बहरे भी इतने बहरे नहीं होते। अंधे भी इतने अंधे नहीं होते। जानवर और राक्षसों के दिल भी इतने पत्थर नहीं होते। बस इसी बयान के बाद सोशल मीडिया पर कंट्रोवर्सी स्टार्ट हो गई। कुछ लोग अनुराग कश्यप की बात को सपोर्ट करते नजर आए। लोगों ने कहा कि उन्होंने

अपनी राय को बेबाक तरीके से रखा है। वहीं कई यूज़र्स ने उनके सवालों पर काफी ज्यादा आपत्ति जताई और कहा इतना अग्रेसिव नहीं होना चाहिए था। इन सबके बीच सोनम वांछुक के समर्थन में पहले से ही जीना तमान, शबाना आजमी और इसके साथ नसरुद्दीन शाह, सोहरा भास्कर और भी कई बड़े स्टार सामने आ चुके हैं। डॉक्टर्स लगातार सोनम वांछु की हेल्थ पर नजर बनाए हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो लंबे वक्त से अनशन चल रहा है और उनका वजन लगातार गिरता जा रहा है। लेकिन फिलहाल उन्होंने अपना आंदोलन खत्म करने का कोई भी सिग्नल नहीं दिया है। अब देखना होगा क्या सरकार और सोनम बांझु के बीच बातचीत का कोई रास्ता निकलेगा या यह कंट्रोवर्सी आने वाले दिनों में और ज्यादा बड़ी हो जाएगी। अब सवाल आपसे क्या सेलिब्रिटीज को ऐसे सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखनी चाहिए या उन्हें इनसे दूरी बनानी चाहिए और आप अनुराग कश्यप के इस बयान को किस तरीके से देखते हैं वह आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *