अमृता सिंह आज भले ही इंडस्ट्री से दूर हो, खान परिवार से दूर हो लेकिन सैफ के साथ उनके किस्से आज भी बेहद मशहूर है। ऐसे में जब एक इंटरव्यू में अमृता सिंह के सामने सैफ का नाम लिया गया तो उन्होंने बहुत बड़ी बात कह दी।सैफ और अमृता की पहली मुलाकात फिल्म ‘ये दिल्लगी’ के सेट पर हुई थी. उस दौरान दोनों एक फोटोशूट के सिलसिले में मिले थे. अमृता ने खुद सिमी ग्रेवाल के चैट शो इस बात का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि इस दौरान सैफ ने अमृता के कंधे पर हाथ रखा तो उन्होंने सैफ को घूरकर देखा, क्योंकि उस वक्त सैफ बॉलीवुड में नए थे और अमृता उनसे काफी सीनियर थी।
इस पहली मुलाकात के बाद एक दिन सैफ ने अमृता के घर कॉल मिलाया. सैफ ने पूछा, ‘क्या अमृता उनके साथ डिनर पर चल सकती हैं? अमृता ने ये कहकर इनकार कर दिया कि वो डिनर पर बाहर नहीं जातीं. सैफ ने जब लंच का पूछा तब भी इनकार ही मिला. हालांकि, अमृता ने ये जरूर कहा कि वो चाहें तो घर आकर साथ डिनर कर सकते हैं और फिर सैफ उसी दिन अमृता के घर पहुंच गए, तो देख अमृता बिना मेकअप के हैं. सैफ ने गौर किया तो अमृता ने जवाब दिया कि मुझे तुम्हारे लिए तैयार होने की कोई जरुरत महसूस नहीं हुई. सैफ इस बात से दुखी जरूर हुए लेकिन उन्हें अमृता बिना मेकअप भी अच्छी लग रही थीं.
यहीं से सैफ और अमृता करीब आने लगे और 3 महीने की डेट के बाद दोनों ने साल 1991 में छुपकर सीक्रेट वेडिंग कर ली, क्योंकि दोनों ही अपने घरवालों के रिएक्शन से डर रहे थे. इसकी वजह थी सैफ और अमृता के बीच 12 साल उम्र का फासला था. अमृता सैफ से बड़ी थीं. दोनों एक दूसरे को बहुत चाहने लगे थे और फिर दोनों ने शादी के 2 दिन पहले ही ये डिसाइड किया था कि अब उन्हें जिंदगी भर साथ रहना है.
शादी के तुरंत बाद अमृता को काम के सिलसिले में हिंदुस्तान से बाहर जाना पड़ा. तब सैफ उनके साथ नहीं थे. विदेश में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने ये कबूल किया था कि वो अपने शौहर को काफी मिस कर रही हैं. दरअसल, अमृता से सवाल किया गया कि हमें लगा था कि आप सैफ साहब के साथ आएंगी, लेकिन आप अकेली चली आईं… इसका जवाब उन्होंने मुस्कुराते हुए दिया और कहा, ‘मेरे मियां हिंदुस्तान में हैं और मैं तो यहां काम करने आई हूं’. उनसे जब सवाल किया गया कि अभी-अभी शादी हुई है, तो आप उन्हें मिस कर रही होंगी? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- ‘बिलकुल… मैं उन्हें बहुत MISS कर रही हूं.’ एंकर ने फिर कहा- साथ ले आती तो अच्छा रहता… ये सुन अमृता ने कहा- ‘आप अब उनका इतना नाम लेकर मुझे और उदास मत कीजिए.’