Cli

अमिताभ लेने वाले है रिटायरमेंट? KBC के मंच से ये क्या बोल गए एक्टर,मचा बवाल!

Uncategorized

क्या अमिताभ बच्चन अब सच में कौन बनेगा करोड़पति को अलविदा कहने वाले हैं? क्या 26 साल से केबीसी की पहचान बन चुके बिग बी अब इस शो को होस्ट करते नजर नहीं आएंगे? दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग में कुछ ऐसा लिख दिया जिसने उनके करोड़ों फैंस को परेशान कर दिया है।

बिग बी ने इशारोंइशारों में रिटायरमेंट की बात कर दी है और उनका यह बयान सीधे केबीसी से जोड़कर देखा जा रहा है। अमिताभ बच्चन इस वक्त केबीसी के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। लेकिन अपने ब्लॉग में उन्होंने बताया कि शो में आने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स की पर्सनल स्टोरीज इतनी इमोशनल और हार्ट ब्रेकिंग होती है कि उनके लिए अपनी फीलिंग्स को संभालना मुश्किल हो जाता है। बिग बी ने लिखा कि कुछ कंटेस्टेंट्स की दुखद कहानियों की वजह से सिर्फ उनके प्रति अपनी इमोशंस को कंट्रोल करना ही मुश्किल नहीं होता बल्कि शो को होस्ट करते रहना भी कठिन हो जाता है और इसके बाद उन्होंने वो बात कह दी जिसने सबसे ज्यादा अटेंशन खींचा।

अब मैं रिटायर होना चाहता हूं। देर हो गई है और रात बुला रही है। अब इस एक लाइन के बाद सवाल उठना तो बनता है कि क्या बिग बी सच में केबीसी से अपना रिश्ता खत्म करने का मन बना चुके हैं? क्योंकि साल 2000 में जब केबीसी शुरू हुआ था तब से अमिताभ बच्चन इस शो को सबसे बड़ी पहचान दे रहे हैं। सिर्फ तीसरा सीजन ऐसा था जिसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था। यानी करीब 26 साल से केबीसी और अमिताभ बच्चन का नाम एक दूसरे से जुड़ता आया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब उनके केबीसी छोड़ने की खबरों ने जोर पकड़ा हो।

2025 में केबीसी 17 शुरू होने से पहले भी रिपोर्ट्स आई थी अमिताभ बच्चन पर्सनल रीज़ंस की वजह से शो छोड़ सकते हैं और उनकी इस जगह सलमान खान को लाया जा सकता है। उस वक्त सलमान खान का नाम इसलिए भी चर्चा में आया था क्योंकि उनका छोटे शहरों के ऑडियंस के साथ स्ट्रांग कनेक्शन माना जाता है। लेकिन बाद में खबरें गलत साबित हुई और Sony टीवी ने अमिताभ बच्चन को ही केबीसी 17 के होस्ट के तौर पर दिखाते हुए प्रोमो जारी कर दिया। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है क्योंकि रिटायरमेंट की बात खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखी है।

तो क्या केबीसी 18 उनका आखिरी सीजन हो सकता है? क्या बिग बी अब सच में इस आइकॉनिक शो को अलविदा कहने की तैयारी में है या फिर यह सिर्फ उस इमोशनल एग्जॉशन का मोमेंट है जिसे उन्होंने अपने ब्लॉग में एक्सप्रेस किया है। अब फैंस की नजर इसी बात पर है कि क्या अमिताभ बच्चन आगे भी केबीसी की हॉट सीट पर नजर आएंगे या फिर 26 साल पुराना यह सफर यहीं खत्म होने वाला है। आपको क्या लगता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *