अमिताभ बच्चन के साथ हो गया खेला। जलसा के पीछे यह क्या हुआ? संडे दर्शन के दौरान पड़ोसी की हरकत ने चौंकाया। एक दिलचस्प नजारा देख फैंस हैरान। पड़ोसी ने छीनी अमिताभ बच्चन की लाइमलाइट। वीडियो हो रहा जबरदस्त वायरल।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का संडे दर्शन वैसे तो हर हफ्ते सुर्खियां बटोरता है। लेकिन इस बार कहानी में एक ट्विस्ट आ गया है। इस बार संडे दर्शन की चर्चा अमिताभ बच्चन को लेकर कम बल्कि उनके पड़ोसी की वजह से ज्यादा हो रही है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना।
लगभग 40 सालों से अमिताभ बच्चन अपने फैंस को हर रविवार संडे दर्शन देते आ रहे हैं। उनके घर के बाहर जमा हुई भीड़, बिग बी का जलसा के मेन गेट पर आना और हाथ जोड़कर नमस्कार करना, मुस्कुराकर फैंस से बात करना यह सब एक इमोशनल ट्रेडिशन और लेगसी बन चुका है। फैंस के लिए यह सिर्फ एक झलक नहीं बल्कि एक फीलिंग, एक बॉन्ड बन चुका है। और इस बार भी 3 मई रविवार को सब कुछ वैसा ही था।
बिग बी पूरे जोश में दिखे। खुश, एनर्जेटिक और हमेशा की तरह ग्रेसफुल। उन्होंने अपने चाहने वालों को ग्रीट किया। हाथ हिलाकर प्यार जताया वही क्लासिक अंदाज जिसने उन्हें महानायक बनाया है। उनके इस बार के संडे दर्शन वाली वीडियोस भी बहुत ज्यादा वायरल हो रहे हैं। लेकिन जैसे ही यह संडे दर्शन अपने एंड की तरफ बढ़ा, कैमरे ने कुछ ऐसा कैप्चर कर लिया जिसने पूरा माहौल ही बदल कर रख दिया।
सीन शिफ्ट हुआ और अमिताभ बच्चन के पीछे उनके पड़ोसी पर सारा का सारा फोकस चला गया। जिनका रिएक्शन अब वायरल हो रहा है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं बच्चंस के पड़ोसी चुपचाप खड़े होकर इस पूरे मोमेंट को एंजॉय कर रहे थे। लेकिन जैसे ही कैमरा उनकी तरफ गया उनका रिएक्शन देखने वाला था। चेहरा हल्का सा लाल, आंखों में झिझक और होठों पर एक क्यूट सी स्माइल। उन्होंने तुरंत हाथ जोड़कर इशारा किया प्लीज मुझे शूट मत कीजिए।
उनका यह रिएक्शन इतना प्यारा और रियल था कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। पूरा वीडियो देखते ही देखते वायरल भी हो गया। लोगों को यह अनएक्सेक्टेड मोमेंट इतना रिलेटेबल लगा कि हर कोई उसी की बात करने लगा है और अमिताभ बच्चन के फैंस के भी तरह-तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अमिताभ जी के पड़ोसी भी स्टार बन गए। एक दूसरे यूजर ने लिखा, सोचो शहंशाह का पड़ोसी होना कैसा लगता होगा। कुछ यूज़र्स तो यह भी कहने लगे कि उस पड़ोसी की सादगी और शर्मीलापन ही असली हाईलाइट था। बिना कुछ बोले उन्होंने लोगों का दिल ही जीत लिया। सच कहें तो यही तो सोशल मीडिया की खूबसूरती होती है। कभी-कभी जो चीज प्लान नहीं होती वही सबसे ज्यादा हाईलाइट होकर वायरल हो जाती है।
इस पूरे वीडियो में अमिताभ बच्चन अपनी जगह पर उतने ही आइकॉनिक थे जितना हमेशा रहते हैं। लेकिन इस बार लाइमलाइट शेयर हो गई एक आम शख्स के साथ जिसने अपनी सिंपल सी मुस्कान से सबको इंप्रेस कर दिया। फैंस अब इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
कोई पड़ोसी की तारीफ कर रहा है तो कोई यह सोचकर खुश है कि वो कितने लकी होंगे जो इतने बड़े स्टार के पास रहते हैं। तो यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार का संडे दर्शन सिर्फ बिग बी के लिए नहीं बल्कि उनके शर्मीले पड़ोसी के लिए भी यादगार बन गया है।