Cli

4 अफेयर, 3 शादियां फिर भी रहीं अकेली; दर्दनाक है एक्ट्रेस की जिंदगी! राज कपूर के साथ था खास कनेक्शन

Uncategorized

क्या से क्या हो गई निकाह की खूबसूरत नील ऑफर। 70 की उम्र में पहचानना हुआ मुश्किल। लेकिन आज भी कायम है सलमा का ग्लैमर। दर्दनाक है एक्ट्रेस की निजी जिंदगी। चार अफेयर, तीन शादियां और दो तलाक। हमसफर से दूर अब अकेले काट रही जिंदगी। यह खूबसूरत चेहरा आपको याद है? यह हैं सलमा आगा। आज के दौर की युवा पीढ़ी शायद सलमा आगा को ना पहचानती हो लेकिन अगर आपने कभी दिल के अरमा आंसुओं में बह गए गाना सुना है तो उनकी आवाज से जरूर वाकिफ होंगे। [संगीत] 80 के दशक की एक खूबसूरत अदाकारा अपनी गायकी और फिल्मों से खूब मशहूर हुई थी।

पाकिस्तान में जन्मी सलमा ने पड़ोसी मुल्क के साथ हिंदी फिल्मों में भी खूब नाम कमाया। 1982 में आई फिल्म निकाह के जरिए सलमा ने अपनी खूबसूरती और जादुई आवाज से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। हरी आंखों वाली खूबसूरत सलमा एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह है उनकी खूबसूरती जिस पर अब उम्र के निशान साफ-साफ दिखने लगे हैं। निकाह की खूबसूरत नीलोफर 70 की उम्र में अब ऐसी दिखती है। दरअसल, हाल ही में मुंबई में एक इवेंट हुआ जहां सलमा आगा अपनी बेटी ज़ारा के साथ पहुंची थी। मां बेटी की इस जोड़ी ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा। सलमा ब्लैक सूट में बॉस लेडी वाला अंदाज दिखाती नजर आई तो बेटी ज़ारा ऑफ शोल्डर गाउन और प्लंजिंग नेक लाइन में ग्लैमरस लुक फ्लट करती नजर आई। दोनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्रेनिंग की थी। सलमा ने पेप्राजे के सामने मुस्कुराते हुए जमकर पोज़ दिए। लेकिन जैसे ही इवेंट का यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों की नजरें सलमा के चेहरे पर टिक गई।

जो सलमा कभी अपनी खूबसूरती, दिलकश अदाओं और सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीत लेती थी। उन्हें अब 70 की उम्र में देखकर लोग उनकी पुरानी तस्वीरों से तुलना करने लगे। उम्र के साथ चेहरे में आए बदलावों की चर्चा होने लगी और इसके साथ ही चर्चा में आ गई एक्ट्रेस की निजी जिंदगी जिसमें शोहरत तो है साथ ही रिश्तों की नाकामी भी है। चार अफेयर, तीन शादियां और दो तलाक का दर्द झेल चुकी सलमा अब 70 की उम्र में अकेले जिंदगी बिता रही हैं। बता दें कि सलमा आगा का जन्म 25 अक्टूबर 1956 को पाकिस्तान में हुआ था। हालांकि उनकी परवरिश लंदन में हुई। साल 1982 में सलमा ने फिल्म निकाह के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में दिल के अरमा आंसू में बह गए गाना गाकर सलमा रातोंरात स्टार बन गई थी। फिल्म के साथ ही उनका यह गाना भी खूब हिट हुआ और सलमा को फेम मिल गया।

हालांकि सलमा का फिल्मी करियर बेहद छोटा रहा। जहां एक तरफ वो अपनी फिल्मों से लोगों का ध्यान खींच रही थी। उसी दौर में उनके इश्क के किस्सों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। कहा जाता है कि सलमा आगा को न्यूयॉर्क के बिजनेसमैन महमूद सिप्रा से प्यार हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कई साल तक रिलेशनशिप में रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो महमूद सिप्रा के लिए सलमा ने अपने फिल्मी करियर को भी दांव पर लगा दिया था। हालांकि जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और सलमा फिर से बॉलीवुड में लौट आई। लेकिन इस बार सलमा को वह पहली जैसी सक्सेस नहीं मिली। जिस दौर में सलमा बॉलीवुड में अपनी दोबारा पहचान बनाने के लिए जूझ रही थी, उसी दौर में उनकी जिंदगी में आए पाकिस्तानी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर और एक्टर जावेद शेख। जावेद के प्यार में पढ़ सलमा बॉलीवुड छोड़ पाकिस्तानी फिल्में साइन करने लगी। कहा जाता है कि सलमा और जावेद ने शादी भी कर ली थी।

लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा वक्त तक नहीं टिका। कुछ ही सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। जावेद और सलमा का रिश्ता विवादित रहा। बीते दिनों एक इंटरव्यू में जावेद शेख ने सलमा पर पोज़ेसिव पार्टनर होने के आरोप लगाए थे। जावेद का कहना था कि सलमा के इनसिक्योरिटी के चलते उनके हाथ से कुछ अच्छी फिल्मों के प्रोजेक्ट निकल गए थे। तो वहीं दूसरी तरफ सलमा ने जावेद के साथ अपनी शादी के रिश्ते को ही नकार दिया। सलमा के मुताबिक उन्होंने जावेद के साथ कभी शादी की [संगीत] ही नहीं थी। जावेद के बाद सलमा की जिंदगी में स्क्वैश खिलाड़ी रहमत खान की एंट्री हुई और दोनों ने शादी भी कर ली। इस शादी से सलमा दो बच्चों की मां बनी। बेटी ज़ारा जिन्हें इस साशा आगा के नाम से भी जाना जाता है और बेटे अली आगा खान। शादी के कुछ ही सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। रहमत खान से अलग होने के बाद सलमा ने अपनी जिंदगी में प्यार को फिर से मौका दिया और इस बार उन्होंने 55 साल की उम्र में दुबई के बिजनेसमैन मंजर शाह से तीसरी शादी की। कहा जाता है कि शादीशुदा होने के बावजूद सलमा अब हमसफर से दूर अकेले जिंदगी काट रही हैं। सलमा अपने बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। जबकि उनके पति मंजर शाह दुबई में रहते हैं। तभी पहली फिल्म से ही स्टार बनी सलमा अब लाइमलाइट से दूर जिंदगी गुजार रही हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 टमकुम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *