Cli

क्या सच में अमीषा पटेल ने सगे बाप पर लगाए थे गंभीर आरोप?

Uncategorized

दोस्तों बॉलीवुड में किस्मत चमकाना तो फिर भी आसान है। लेकिन चमकती हुई किस्मत को अपने ही हाथों से आग लगाना भाई साहब ये हुनर सिर्फ और सिर्फ अमीषा पटेल के पास है। मतलब मैडम की पहली फिल्म रतिक रोशन के साथ सुपरडुपर हिट। दूसरी फिल्म सनी देओल के साथ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर। लेकिन इसके बाद अमीष जी ने सोचा यार इतनी आसानी से सफलता मिल गई। थोड़ा लाइफ में थ्रिल लाते हैं। और फिर क्या था? अपने ही सगे बाप पर 12 करोड़ की चोरी का केस, शादीशुदा डायरेक्टर विक्रम भट्ट के प्यार में दीवानगी और मम्मी जी के हाथों सड़क पर चप्पल की बरसात।

आज देखेंगे कि कैसे अमीषा जी ने अपने ही हाथों से अपने करियर पर वो कुल्हाड़ी मारी जिसे देखकर कुल्हाड़ी भी रो पड़ी होगी। शुरुआत करते हैं साल 2000 से। करीना कपूर ने कहो ना प्यार है लात मार कर छोड़ी और वो लॉटरी लग गई हमारी अमीषा जी को। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ डांस किया। लोग दीवाने हो गए। फिर आई गदर एक प्रेम कथा। हैंडपंप उखड़ गया। बॉक्स ऑफिस से सारे रिकॉर्ड टूट गए और अमीष बन गई देश

की सबसे बड़ी सेंसेशन। गदर के बाद अमीषा मैडम को लगा कि अब सिंपल फिल्मों से काम नहीं चलेगा। अब तो दिल का मामला बनाना पड़ेगा। और दिल भी किससे लगाया? शादीशुदा और बच्चों वाले डायरेक्टर विक्रम भट्ट से। अब भाई जब आप बॉलीवुड में किसी शादीशुदा आदमी के साथ खुल्लम खुल्ला अफेयर चलाओगे तो समाज आरती की थाली लेकर स्वागत तो करेगा नहीं। मैडम के घर वालों को यह लव स्टोरी इतनी पसंद आई कि मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक एक दिन जब मम्मी जी ने दोनों को साथ पकड़ा तो बीच रास्ते में ही चप्पल निकाल कर अमीष की कायदे से सुताई कर दी। मतलब तारा सिंह को तो पाकिस्तान से सकीना को बचा कर ले आया था।

लेकिन रियल लाइफ में सकीना को मम्मी के चप्पल से कोई नहीं बचा पाया। विक्रम भट्ट के चक्कर में प्रोड्यूसर्स ने अमीषा से किनारा कर लिया। फिल्म फ्लॉप होने लगी तो अमीष जी को अचानक अपने बैंक अकाउंट की याद आई। अमीषा ने पापा से पूछा अपनी 12 करोड़ की कमाई का हिसाब मांगा। पापा ने मासूमियत से कहा, बेटा वो तो मेरे बिजनेस के घाटे में स्वाहा हो गए। अब कोई आम बेटी होती तो थोड़ा रोती धोती, इमोशनल होती। लेकिन इन्होंने सीधे अपने ही सगे बाप पर 12 करोड़ की चोरी का कोर्ट केस ठोक दिया। मतलब अतिथि देव भव सुना था। लेकिन पापा जेल भेजो भव पहली बार देखा। जब बॉलीवुड वालों ने लीड रोल देना बंद कर दिया तो मैडम ने सोचा चलो अब बोल्ड अवतार दिखाते हैं। रेस टू और थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में बिकनी पहनकर लेजी लम्हे किया। लेकिन ऑडियंस बोली मैडम रहने दो। हमसे ना हो पाएगा।

इसके बाद अमीषा जी ने मास्टर स्ट्रोक खेला। दुनिया मुझे काम नहीं देगी तो मैं खुद की प्रोड्यूसर बनूंगी। उन्होंने खोली अपनी कंपनी और बनाई फिल्में जैसे देसी मैजिक। नाम देसी मैजिक था लेकिन मैजिक ऐसा हुआ कि इन्वेस्टर्स के पैसे ही गायब हो गए। फिल्म कभी थिएटर तक पहुंची ही नहीं। उल्टा चेक बाउंस हो गया और एक प्रोड्यूसर ने अमीष पर 420 यानी धोखाधड़ी का केस ठोक दिया। मतलब कमबैक तो नहीं हुआ लेकिन रांची कोर्ट के चक्कर जरूर लग गए। फिल्में बंद हुई तो मैडम ने Instagram पर गदर मचाना शुरू कर दिया। ऐसीऐसी बोल्ड और अजीब फोटोस डालने लगी कि लोग हैरान रह गए।

हद तो तब हुई जब उनके मैनेजर का एक मैसेज वायरल हुआ। दावा किया गया है कि अमीष जी से होटल के कमरे में 2 घंटे मिलने के लिए ₹ लाख की डिमांड की जा रही थी। अब इस बात में कितनी सच्चाई थी यह तो मैडम ही जाने लेकिन बॉलीवुड में गलियारों में थू-थू जरूर हो गई। वैसे दाद देनी पड़ेगी अमीष जी की किस्मत की इतनी बर्बादी और कोर्ट कचहरी के बाद भी 2023 में गदर 2 में आई और फिर से 500 करोड़ कमा गई। लोग फिर से सकीना सकीना चिल्लाने लगे। तो दोस्तों अमीष पटेल की लाइफ से हमें एक ही सीख मिलती है। चाहे किस्मत कितनी भी मेहरबान हो। अगर फैसलों में उल्टा दिमाग चल रहा है तो गदर मचाते मचाते खुद का गदर कब मचाएगा पता भी नहीं चलेगा। आपको अमीषा जी का कौन सा कारनामा सबसे बेस्ट लगा कमेंट्स में बताओ। और ऐसी ही मजेदार कहानियों के लिए डेली डोज डिमांड को सब्सक्राइब करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *