Cli

दर्द में आई मशहूर एक्ट्रेस…20 मिनट में हालत हुई खराब! करानी पड़ी ट्रीटमेंट !

Uncategorized

बेहद दर्द में थी मशहूर एक्ट्रेस। रातोंरात करानी पड़ी सर्जरी। 6 महीने बाद ली डॉक्टर से सलाह। 20 मिनट में हो गई हालत खराब। सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट। फैंस के साथ शेयर किया एक्सपीरियंस। स्टेटमेंट हो रहा जबरदस्त वायरल। टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और अपनी हेल्थ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखने वाली सुमोना ने पिछले कुछ महीनों में ऐसा दर्द झेला है जिसके बारे में शायद उनके फैंस को भी जानकारी नहीं थी। एक गंभीर बीमारी, सर्जरी और फिर लंबा रिकवरी पीरियड। इन सबके बाद अब एक्ट्रेस ने दोबारा अपनी फिटनेस जर्नी शुरू कर दी है। हालांकि उनका यह कमबैक इतना आसान नहीं था। दरअसल सुमोना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि लंबे वक्त बाद एक्सरसाइज शुरू करना उनके लिए कितना मुश्किल रहा।

एक्ट्रेस ने काफी समय बाद दौड़ने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने 4 मिनट दौड़ने और 1 मिनट चलने का रूटीन बनाया। खुद एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी हालत खराब हो गई थी। हालांकि उन्होंने इसे अपनी वापसी का पहला दिन बताया और कहा कि शुरुआत में ऐसा ही होता है। अब वो धीरे-धीरे लगातार आगे बढ़ना चाहती हैं। सुमोना ने अपनी पोस्ट में एक और बात बताई जो उनके फैंस के लिए राहत भरी रही।

एक्ट्रेस ने बताया कि सर्जरी को पूरे 6 महीने हो चुके हैं और अब मुझे डॉक्टर के साथ-साथ फिजिकल थेरेपिस्ट ने भी पूरी तरह फिट होने की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद ही मैंने जिम में वापसी की है। अब मेरा फोकस दोबारा अपने शरीर को शेप में लाने पर है। हालांकि सर्जरी के बाद मेरा शरीर पहले से काफी अलग हो गया है। ऐसे में मैं एक बार फिर अपने शरीर को समझने और उसके साथ तालमेल बिाने की कोशिश कर रही हूं।

इसलिए फिलहाल मैंने जल्दबाजी करने के बजाय एक बार में एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया है। लेकिन सुमोना की इस फिटनेस जर्नी के पीछे एक लंबी और तकलीफ भरी स्टोरी भी है। इसी साल जुलाई में एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी और सर्जरी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि 4 मई को उनकी एंड्रोमेट्रियोसिस की सर्जरी हुई थी। सुमोना कई सालों से इस बीमारी को मैनेज करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ गई थी।

आखिरकार उन्हें सर्जरी कराने का फैसला लेना ही पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया था कि सर्जरी के बाद उन्होंने करीब 2 महीने तक खुद को दुनिया और सोशल मीडिया से दूर रखा। इस दौरान उनका पूरा ध्यान अपनी शारीरिक और मानसिक रिकवरी पर था। उन्होंने यह भी कहा था कि अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सुमोना चक्रवर्ती टीवी के कई पॉपुलर शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं। बड़े अच्छे लगते हैं कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके अलावा वो किक और बर्फी जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *