Cli

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?

Uncategorized

टीवी के फेमस एक्टर मोहसीन खान की जिंदगी में नई शुरुआत हो चुकी है। यह रिश्ता क्या कहलाता है फेम? मोहसीन खान ने अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ एंगेजमेंट कर ली है। मोहसीन खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एंगेजमेंट की काफी सारी खूबसूरत फोटो को शेयर किया। इन फोटो में सबसे ज्यादा खास बात यह है कि मोहसीन ने पहली बार अपनी मंगेतर तमन्ना का चेहरा भी फैंस को दिखा दिया। फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस मोहसीन और तमन्ना को बधाई देने लगे।

अब बात करते हैं इस खास दिन के लुक की। मोहसीन खान ने इंगेजमेंट के दिन ब्लैक सूट पहना था और इसके साथ ही वाइट शर्ट और रेड टाई में वो काफी स्मार्ट लग रहे थे। वहीं तमन्ना रेड गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई। उनका पूरा लुक काफी एलगेंट था। लेकिन इन फोटोस में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा तो वो थी तमन्ना की डायमंड एंगेजमेंट रिंग। तमन्ना ने कैमरा के सामने अपनी रिंग को भी फ्लट किया। उनके रिंग में एक बड़ा ओवल शेप्ड डायमंड नजर आ रहा था जो कि काफी खूबसूरत लग रहा था। इंगेजमेंट की फोटोस को शेयर करने के साथ ही मोहसीन

ने अपनी प्यारी तमन्ना के लिए बेहद प्यारा सा पोस्ट भी लिखा। वहीं अगर बात करें मोहसीन के मंगेतर और तमन्ना के बारे में तो अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर तमन्ना है कौन? मोहसीन ने तमन्ना का चेहरा तो अपने फैंस को दिखा दिया लेकिन उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में ज्यादा बातें निकल कर सामने नहीं आई। उनका Instagram अकाउंट जरूर सामने आया है लेकिन वो क्या काम करती हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से उनका कोई कनेक्शन है या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई।

आपको बता दें मोहसीन खान को सबसे ज्यादा शहरत मिली टीवी शो यह रिश्ता क्या कहलाता है इसे। इस शो में उन्होंने कार्तिक गोयनका का कैरेक्टर निभाया। शिवांगी जोशी के साथ उनकी जोड़ी को ऑडियंस ने काफी ज्यादा पसंद किया। शो छोड़ने के बाद भी मोहसीन लगातार अपने फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर रहे और अब उनकी रियल लाइफ में जो नया रिश्ता जुड़ गया है उसके बाद लोग उन्हें भर-भर कर बधाइयां दे रहे हैं। तो मोहसीन खान ने आखिरकार अपनी लाइफ पार्टनर तमन्ना को दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस करा ही दिया। एंगेजमेंट की फोटोज में दोनों की केमिस्ट्री काफी प्यारी लग रही है।

अब फैंस को इंतजार है खूबसूरत कपल की शादी का कि कब दोनों शादी करते हैं। मोहसीन और तमन्ना की जोड़ी को देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और दोनों की जोड़ी पर बेहद आशीर्वाद भी दे रहे हैं और यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर आप दोनों शादी कब करने वाले हैं? आपको मोहसीन और तमन्ना की इंगेजमेंट की फोटो और इसके साथ ही मोहसीन की मंगेतर आपको कैसी लगी? इसको लेकर जो भी कहना चाहे हमारे कमेंट सेक्शन में आकर जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *