यह किसके साथ हुआ? >> टीना दत्ता के सिर पर घर की छत गिर गई। करोड़ों का घर तबाह हो गया। वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बताई। एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस के साथ भयानक हादसा हो गया। करोड़ों के घर की हालत बहुत खराब हो गई। वीडियो देखकर फैंस परेशान हो गए। हां, यह आपको किसी बुरे सपने जैसा लग सकता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता के साथ कुछ ऐसा हुआ है जो सबको चौंका देगा। टीना, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है, इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।
एक्ट्रेस के साथ उनके ही घर में एक चौंकाने वाला हादसा हुआ, जिससे उनका आलीशान घर बुरी हालत में पहुंच गया। कहा जा रहा है कि छत का एक हिस्सा सीधे टीना के सिर पर गिरा, और उसके बाद एक्ट्रेस ने अपने घर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसने फैंस को चिंतित कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि यह हादसा असल में कैसे हुआ। मतलब, मेरे साथ ही ऐसा होता है। दरअसल, सीरियल ‘उतरन’ में इच्छा के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली टीना दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके घर की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस कितनी परेशान हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है।
मलबा दिखाई दे रहा है और कई चीजें इधर-उधर पड़ी हैं। टीना ने वीडियो में बताया कि उनके मुंबई वाले घर की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया और सीधे उनके सिर पर आ लगा। इस हादसे से उनके घर को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन टीना की परेशानियां सिर्फ छत गिरने तक ही सीमित नहीं हैं। आपको बता दें कि टीना का घर मुंबई के गोरेगांव इलाके की एक आलीशान सोसाइटी में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खूबसूरत घर की अनुमानित कीमत 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। लेकिन किसने सोचा था कि इतना खूबसूरत घर
इस हालत में पहुंच जाएगा? एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि उन्हें अपने ही घर में परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि पिछले चार-पांच सालों से उन्हें तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से उनकी सेहत भी खराब हो गई है और वह ठीक से काम भी नहीं कर पा रही हैं। टीना ने यह भी बताया कि वह तंग आकर पुलिस को बुला बैठीं, जिसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची, लेकिन उन्हें पूरी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने आने को कहा गया। टीना ने खुद को यह कहकर हौसला भी दिया कि वह सब कुछ ठीक कर लेंगी।
इस बीच, टीना का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनके समर्थन में आगे आए हैं। सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा [अपूर्ण] दूसरे ने लिखा, कभी-कभी ऐसा हो जाता है, लेकिन तुम मजबूत हो। तीसरे ने यह भी लिखा, कोई बात नहीं, तुम्हारा घर फिर से खूबसूरत हो जाएगा। जिंदगी में ऐसी चीजें होती रहती हैं। अब बात करें टीना दत्ता के काम की, तो उन्हें सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो ‘उतरन’ से मिली। इसके अलावा वह ‘बिग बॉस 16’, ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 7’ और ‘हम रहें न रहें हम’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि टीना जल्द ही इस मुश्किल दौर से बाहर निकलेंगी और अपने काम पर लौटेंगी। ब्यूरो रिपोर्ट E24