आकांक्षा चमोला ने 10 साल बाद शादी तोड़ने की वजह जो है वो फिर से बताई है। टीवी कपल आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना लगातार अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में है। आकांक्षा चमोला ने लॉकअप में गौरव संग तलाक को लेकर बड़ा ऐलान किया था और हर किसी के होश उड़ गए थे।
उस वक्त पर सबको लगा था कि यार ऐसे कैसे हो सकता है? यह तो बिल्कुल परफेक्ट कपल है। बिग बॉस सीजन 19 में हमने देखा था। शो में आकांक्षा गौरव को लेकर कई भद्दी बातें बोलती हुई नजर आई। जिसके बाद उसे ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा और सवाल उस पर उठते रहे।
वहीं गौरव के बारे में शो में गलत-गलत बातें बोलने पर और ही जो है उन्होंने भी Instagram पर स्टोरी डाली और लिखा कि आकांक्षा चमोला है। वो उसके नाम का यूज़ कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने फेम और व्यूज के लिए गौरव की इमेज को खराब कर रही है और इन आकांक्षा को रियल लाइफ का तक करार दे दिया। अब आकांक्षा ने अपनी ट्रोलिंग और आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत करते हुए आकांक्षा ने कहा है कि वो पीआर के लिए कभी भी यह सब नहीं करने वाली हैं। आकांक्षा बोली मैं जिस शो का हिस्सा थी उसका मकसद था खुद को एक्सप्रेस करना। उन सीक्रेट्स को बताना जिसे आप लंबे समय तक दबाए बैठे थे। मैंने वही किया और यही फॉर्मेट भी था।
आकांक्षा ने यह भी कहा है कि उन्होंने शो में किसी को लेकर कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं बनाई है। वह सिर्फ खुद के प्रति ईमानदार रहना चाहती थी। आकांक्षा ने बताया कि मामले में कानूनी पहलू भी शामिल थे जिनका वो कई बार जिक्र कर चुकी है। एक्ट्रेस ने कहा कि अब वो खुद को और सही साबित नहीं करना चाहती क्योंकि जिंदगी में हर चीज को हर किसी के सामने लगातार सही ठहराने की जरूरत नहीं होती। आकांक्षा ने कहा मैं लंबे समय से लोगों की टिप्पणियों का सामना कर रही हूं। शादी के दौरान भी मैंने यह सब झेला और अब अलग होने के बाद में भी मैं यह सब झेल रही हूं। सच तो यह है कि कुछ चीजें सिर्फ वही समझ सकते हैं जो खुद उन हालातों से गुजरे होते हैं। मुझे जो बोलना था मैं बोल चुकी हूं।
मैं बार-बार सफाई नहीं देना चाहती। मुझे इस वक्त शांति चाहिए। आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना दोनों की शादी 2016 में हुई थी। दोनों के रिश्ते लगभग 10 साल तक चले। मगर अब सालों बाद आकांक्षा पति गौरव से अलग हो रही है।
दोनों लंबे समय से करीब-करीब 18 से 20 महीने हो गए। दोनों अलग रह रहे हैं। इस बीच में हर कोई सवाल उठा रहा है आकांक्षा पर कि आकांक्षा ने सिर्फ और सिर्फ नेम फेम के लिए ही डिवोर्स जो है उसको यूज किया है। गौरव खन्ना के नाम को यूज किया है। आपको क्या लगता है? क्या वाकई में ऐसा है कि आकांक्षा चमोला ने अपने डिवोर्स को अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए यूज किया है?