Cli

अहमदाबाद प्लेन क्रै!श को लेकर सरकार ने दिया बड़ा बयान, मचा हड़कंप।

Uncategorized

अहमदाबाद प्लेन हादसा आज भी कोई भूल नहीं पाया। 2025 के जून महीने में हुआ एक हादसा जिसने कई लोगों की जिंदगी या बदल दी आज भी उसे हादसे को लेकर बहुत सारे राज़ छुपे हुए हैं।

हादसा क्यों हुआ कैसे हुआ इन सारे सवालों के जवाब आज भी जानना बाकी है ऐसे में सरकार के द्वारा इस मामले पर एक बड़ा खुलासा किया गया है।

सरकार ने गुरुवार को संसद को बताया कि पिछले वर्ष हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच कर रहा वायुयान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) दुर्घटना के मूल कारण और इसके लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर गौर कर रहा है।

बता दें कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही 12 जून, 2025 को एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 260 लोगों की जान गई थी। यह विमान अहमदाबाद से लंदन स्थित गैटविक जा रहा था। इस दुर्घटना की जांच एएआइबी द्वारा किया जा रहा है।

लोकसभा में एक लिखित जवाब में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि जांच चल रही है। एएआईबी की ओर से प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 12 जुलाई, 2025 को जारी की गई थी और इस साल 12 जून को जांच पर एक अंतरिम बयान जारी किया गया था।

मंत्री ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि जांच जारी है। दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अंतिम जांच रिपोर्ट जारी की जाएगी।एएआईबी द्वारा अंतिम रिपोर्ट पूरा करने और प्रकाशित करने के समय के अलावा मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *