Cli

तुम्हारी इमेज बर्बाद कर दूंगा डायरेक्टर ने ऐश्वर्या को दी थी ध!म!की फिर…

Uncategorized

आज भले ही ऐश्वर्या राय एक बहुत बड़ा नाम है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब डायरेक्टर ने उनका इमेज बर्बाद करने की चेतावनी दी थी। जी हां हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर सुभाष घई की।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुभाष घई ने एक किस्सा सुनाया जिसमे उन्होंने ये कबूला की उन्होंने ऐवर्या राय को इमेज बर्बाद करने की चेतावनी दी थी।

दरअसल ऐश्वर्या राय कॉस्मैटिक जगत से आती हैं. उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में खूब नाम कमाया. हर कोई उन्हें इसी चेहरे और नाम से जानने भी लगा था. ऐसे में जब कोई सीधी-सादी और मासूम वाला रोल हो तो, इसके लिए उनकी इमेज ब्रेक ही करना एकमात्र उपाय था.

सुभाष घई ने बताया कि उन्हें ताल के लिए कोई ब्यूटी क्वीन नहीं, बल्कि ‘मानसी’ चाहिए थी जो एक छोटे शहर की लड़की है. जिसका टैलेंट, कमजोरी और संघर्ष उसकी जिंदगी बदल देता है. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा:मैंने ऐश्वर्या राय से कहा था कि मुझे तुम्हारी इमेज खराब करनी है. तुम्हें इस फिल्म के लिए घंटों बैठकर मेकअप भी नहीं करना है. तब उन्होंने मुझसे कहा, ‘हां, आप जैसा कहोगे मैं वैसा ही करूंगी.’ मैं एक डायरेक्टर हूं तो मेरे लिए सबसे जरूरी फिल्म के हर किरदार है. मैंने सिर्फ अपने केरेक्टर के बारे में सोचा था।

सुभाष घई की ताल में मानसी का किरदार ऐसा था जो सादगी के साथ साथ अच्छी डांसर भी थी. ऐसे में सुभाष घई ने कोरियोग्राफर सरोज खान से पूछा कि माधुरी दीक्षित के अलावा इस रोल को कौन कर सकता है. तब सरोज खान का एक ही जवाब था ऐश्वर्या राय.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *