17 की उम्र में लाखों कमाती थी रिया चक्रवर्ती। पहली कमाई का किया ऐसा इस्तेमाल। एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा। सलमान खान से पहली मुलाकात का भी किया जिक्र। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इन दिनों वो रियलिटी शो द ट्रेडर्स में नजर आ रही हैं और शो के दौरान अपनी जिंदगी के कई अनसुने पहलू को लेकर खुलकर बात करती दिखाई दे रही है।
कभी अपने करियर की शुरुआत को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर रिया के बयान सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब एक बातचीत में उन्होंने अपनी शुरुआती करियर और पहली बड़ी कमाई से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया। तन्मय भट्ट के साथ बातचीत में रिया चक्रवर्ती ने बताया कि उन्होंने बेहद कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। जब वह सिर्फ 17 18 साल की थी तभी से खुद कमाने लगी। उस दौर में उन्होंने एमटीवी पर वीजे के तौर पर भी काम किया।
रिया के मुताबिक वीजे में उनका काम सिर्फ कैमरे के सामने आना ही नहीं था बल्कि उन्हें कई बड़े बॉलीवुड स्टार से बातचीत और इंटरव्यू करने का मौका भी मिलता था। रिया ने अपने पहले सेलिब्रिटी इंटरव्यू को भी याद किया। उन्होंने बताया कि MTV पर बतौर वी उनके करियर का पहला बड़ा इंटरव्यू सलमान खान का था। उस वक्त वह काफी यंग थी और इंडस्ट्री में नई थी। रिया ने कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आया कि आखिर सभी लोगों ने उन्हें सलमान खान का इंटरव्यू करने का मौका क्यों दिया।
उनके मुताबिक उस समय माहौल ऐसा था कि कुछ खास तरह के लुक वाले लोगों को ही कैमरे के सामने ज्यादा मौके मिलते थे। अपने बीजे वाले दिनों को याद करते हुए रिया ने अपनी कमाई का भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उस वक्त उन्हें करीब ₹3 लाख महीने सैलरी मिलती थी।
17 से 18 साल की उम्र में इतनी बड़ी रकम कमाना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। रिया ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस उम्र में उन्हें लगता था कि वह बहुत अमीर हैं। हालांकि कम उम्र में मिले इस बड़ी कमाई को रिया ने किसी प्रॉपर्टी या सेविंग में लगाने के बजाय अपने ऊपर खर्च करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी कमाई का एक हिस्साअपने चेहरे से जुड़े ट्रीटमेंट पर खर्च किया था। रिया ने इस किस्से को काफी हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर किया। विजय के तौर पर पहचान बनाने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म तनेगा तुनेगा से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया और 2013 में मेरे डैड की मारुति से बॉलीवुड में एंट्री की। फिल्म में उनके काम को नोटिस किया गया और इसके बाद उनके पास कई दूसरे प्रोजेक्ट्स भी आए।
बता दें इन दिनों द ट्रेडर्स में उनकी प्रेजेंस और अपने पुराने एक्सपीरियंस को खुलकर शेयर करने का अंदाज लगातार चर्चा में है। 17-18 की उम्र में एमTV की वीज से शुरुआत करने वाली रिया ने टीवी फिल्मों और रियलिटी शो तक का सफर तय किया। उनकी ₹ लाख की पहली बड़ी सैलरी और उसे अपने चेहरे के ट्रीटमेंट पर खर्च करने का किस्सा भी अब लोगों का ध्यान खींच रहा है।