Cli

थलपति विजय ने पूरा किया वादा, शुद्ध सोने की अंगूठी देने की हुई शुरुआत!

Uncategorized

थलापति विजय ने आखिरकार अपना वादा पूरा कर लिया है। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को अपनी चर्चित गोल्डन तोहफे वाली स्कीम की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात बच्चे को 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की अंगूठी दी जाएगी।

योजना विजय सरकार के वेटरी तमिलगन विज़न का हिस्सा है और इसका उद्देश्य सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे के जन्म का जश्न मनाना है। योजना का नाम भी बेहद खास है। इसे ताइमा मैम थंगा मोथरम थिटम यानी मामा सोने की अंगूठी का नाम दिया गया है। विजय ने सोमवार को मदुर से इसकी शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने मदुर के गवर्नमेंट राजाजी अस्पताल के ऑडिटोरियम में 25 नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी भी दी है।

वादे के मुताबिक राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को 1 ग्राम वजन की 22 कैरेट सोने की अंगूठी दी जाएगी। हर अंगूठी पर एक अनूठा सीरियल नंबर दर्ज होगा और इसे सुरक्षित और टपर प्रूफ पैकिंग में दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक योजना की शुरुआत के लिए राज्य सरकार ने योजना के लिए 1.28 लाख सोने की अंगूठियां खरीद ली है। वहीं योजना लागू करने के लिए राज्य सरकार ने 755.83 करोड़ का सालाना बजट भी आवंटित किया है।

योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई है। नवजात बच्चे की मां का तमिलनाडु का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। वहीं प्रेगनेंसी एंड इनफेंट कोहर्ट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन यानी पीआईसीएमई के तहत मां का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। उनके पास रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ यानी आरसीएच आईडी भी होनी चाहिए। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक योजना 22 जून 2026 और उसके बाद जन्म लेने वाले सभी पात्र नवजात बच्चों पर लागू होगी।

योजना के आधिकारिक लांच के बाद से पात्र बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिलते समय ही अंगूठी दे दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक 22 जून से लेकर योजना की शुरुआत की तारीख के बीच बच्चों का बैकलग क्लियर करने के लिए 107 हब बनाए गए हैं। यहां 28 सितंबर से हर हब के जरिए रोजाना 100 बच्चों की दर से सोने की अंगूठी बांटी जाएगी। यह योजना राज्य भर में लागू हो रही है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीबी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *