Cli

16 की उम्र में किया सलमान खान संग डेब्यू ! आज एक छोटे से कमरे में काट रही हैं ज़िंदगी !

Uncategorized

हिंदी फिल्मों में जितना लंबा करियर मेल एक्टर्स का होता है, फीमेल एक्ट्रेस का नहीं होता। हालांकि वो लीड रोल से आगे जाकर साइड रोल में सिमट जाती हैं। वहीं कुछ ऐसे भी एक्टर हैं जो कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और अभी तक ना जाने कितनी हीरोइंस का करियर चमका चुके हैं। लेकिन वहीं कुछ ऐसी हीरोइंस भी हैं जो एक या दो फिल्मों के बाद गुमनामी में खो गई हैं। अपने इस वीडियो में आज हम भाईजान सलमान खान की एक हीरोइन के बारे में बात करेंगे जिन्होंने सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर आकर बड़ी पहचान तो

कमाई लेकिन वो इसे ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रख सकी इतना ही नहीं वो एक बड़ी बीमारी का शिकार भी हुई और उनके घर वालों ने उनके पति ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया जो आज 10/10 के छोटे से कमरे में गुमनामी की जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर है। कौन है सलमान की खूबसूरत हीरोइन? इसके बारे में जानेंगे। नमस्कार, मेरा नाम है मोहिनी और आप देख रहे हैं नेटिक एंटरटेनमेंट। यह बात साल 1995 की है।

सलमान खान की एक हिट फिल्म आई थी वीरगति और इसी फिल्म में सलमान खान के अपोजिट नजर आई। 16 साल की खूबसूरत हीरोइन पूजा डडवाल। पूजा की ये डेब्यू फिल्म थी। लेकिन उस फिल्म के बाद पूजा किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई। लेकिन अभी हाल ही में उनका एक इंटरव्यू काफी सुर्खियों में है। पूजा ने खुद इंटरव्यू में बताया कि 16 साल की उम्र में जब वो एक्टिंग की क्लासेस ले रही थी तभी उनकी किस्मत उन पर मेहरबान हुई और उन्हें सलमान खान की हीरोइन बनने का मौका मिला। हालांकि उनके करियर में एक तरह का पॉज आ गया। सलमान की हीरोइन बनने के बाद भी उनके पास बड़ी फिल्में नहीं आई। धीरे-धीरे उनका करियर सिमट गया और जब उन्हें लगा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके पास कुछ करने को नहीं है तो वह शादी करके गोवा में अपने पति के साथ उनके कसीनो को

संभालने लगी थी। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी में भी किस्मत आजमाई। वो आखिरी बार 2001 में टीवी शो घराना में नजर आई थी। लेकिन उसके बाद वह एक्टिंग से दूर हो गई और गोवा में ही रहने लगी। पूजा ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब कसीनो में काम करते समय उन्हें पता चला कि उनके दोनों फेफड़े खराब हो गए हैं। उनके परिवार ने ऐसे समय पर उनका साथ देने के बजाय उनसे दूरी बना ली थी। उनके पति और इनलॉज़ ने उन्हें घर से बेघर कर दिया था। वह अकेले संघर्ष कर रही थी। ऐसे समय में राजेंद्र सिंह उनकी जिंदगी में आए। वो पूजा को मुंबई ले गए।

उनका इलाज कराने के लिए पूजा के पास। उस समय ना तो ज्यादा पैसे थे और ना ही करियर। उन्होंने बीमारी से लड़ते हुए चोल में रहने का फैसला किया और टिफिन सर्विस का काम शुरू कर दिया। लेकिन 2018 में उन्हें टीबी होने की पुष्टि होने के बाद पूजा ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई थी। तब खुद सलमान खान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन ने आगे बढ़कर 6 महीनों तक पूजा का इलाज कराया। हालांकि पूजा ने फिर से 2020 में पंजाबी फिल्म शुक्राना गुरु नानक देव जी का से वापसी की कोशिश तो की लेकिन वह उनके करियर को पटरी पर लाने के लिए प्राप्त नहीं था। पूजा अब भी चॉल में रहती हैं और टिफिन सर्विस चलाकर अपना गुजारा करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *