बच्चे अकेले थे पति ऑफिस में। रवीना टंडन के साथ हुई बदसलूकी। भीड़ ने जमकर किया हंगामा। बेहद डर गई थी एक्ट्रेस। रवीना का बयान हो रहा जबरदस्त वायरल। एक्ट्रेस ने खोला 2 साल पुराना राज। सुनकर दंग रह गए फैंस। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या ग्लैमरस लुक नहीं बल्कि वो डरावना किस्सा है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि रवीना और उनके ड्राइवर ने एक महिला के साथ मारपीट की थी। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया था और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया गया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने उस रात की पूरी सच्चाई बताई है और उनकी कहानी सुनकर लोग शॉक्ड हो गए हैं। रवीना ने खुलासा किया कि उस रात मामला बिल्कुल वैसा नहीं था जैसा सोशल मीडिया पर दिखाया गया। उनके मुताबिक कुछ लोग जबरदस्ती उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
उस वक्त उनके पति अनिल ऑफिस में थे और बच्चे घर पर अकेले थे। ऐसे में वह बहुत डर गई थी। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। एक्ट्रेस ने बताया कि भीड़ उनके घर के बाहर रिकॉर्डिंग कर रही थी। उनका ड्राइवर अकेला था और उसने सिर्फ लोगों को रिकॉर्डिंग करने से रोकने की कोशिश की थी। लेकिन बात अचानक इतनी बढ़ गई कि लोगों ने उनके ड्राइवर को घेर लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया।
रवीना के मुताबिक जैसे ही ड्राइवर ने एक महिला का फोन नीचे किया, वह गुस्से में भड़क गई और धमकी देने लगी कि वह बलात्कार का केस दर्ज करवा देगी। इसके बाद माहौल और भी ज्यादा बिगड़ गया। रवीना ने तुरंत अब पुलिस को [संगीत] फोन किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका ड्राइवर बाहर फंस गया था और लोग उसे बुरी तरह पीट रहे थे। तब वह खुद बाहर निकली और ड्राइवर को अंदर खींचकर घर में लेकर गई। उन्होंने उसे ऊपर जाकर बच्चों के साथ रहने को कहा लेकिन भीड़ लगातार चिल्ला रही थी और ड्राइवर को उनके हवाले करने के लिए कह रही थी। एक्ट्रेस ने कहा कि उस वक्त हालात इतने डरावने थे कि उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग उनके घर में घुसने तक की कोशिश कर रहे थे। यहां तक कि एक आदमी घर के अंदर भी आ गया था जिसे उन्होंने खुद पकड़ कर बाहर निकाला।
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घर के चौकीदार को भी पीटा गया। जो भी आदमी भीड़ को रोकने की कोशिश करता उसे मारा जाता। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को इस तरह पेश किया गया जैसे गलती रवीना की हो।
लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला पूरी तरह पलट गया। रवीना का कहना है कि वीडियो को एडिट करके गलत नैरेटिव बनाया गया था। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने भी इसे फिरौती और डराने धमकाने की साजिश बताया था।
लोग सिर्फ हंगामा खड़ा करना चाहते थे ताकि पैसों के लिए मामला सेटल कराया जा सके। अब रवीना टंडन का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी उनका जमकर सपोर्ट करते हुए नजर आ रही हैं।