सुर्ख लाल जोड़ा फूलों की बारिश फेमस टीवी एक्ट्रेस ने रचाई शादी नई दुल्हन संग सबके सामने किया लिप लॉक 39 साल की उम्र में चढ़े घोड़ी बचपन की दोस्त संग लिए सात फेरे शादी के बीच के रोमांटिक पल हुए वायरल वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल जहां एक तरफ कॉमेडियन एक्टर मुनववर फारूकी की दूसरी बार पिता बनने की खुशखबरी ने फैंस को खुश कर दिया वहीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और गुड न्यूज़ सामने आई है
जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। दरअसल फेमस टीवी एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी रचा ली है और इस खास दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्यार और रोमांस से भरी इस शादी ने फैंस को काफी इमोशनल भी कर दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं
आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं। दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं टीवी के पॉपुलर एक्टर आकाश मखीजा की। जिन्होंने 25 अप्रैल 2026 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रोशनी बुद्धि राजा के साथ शादी रचा ली है। आपको बता दें कि 39 साल के आकाश मखीजा सरगम की साढ़े साती और हर मर्द का दर्द जैसे शोज़ से घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं। लेकिन इस बार वो अपनी एक्टिंग नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शादी के दौरान जब दोनों साथ फेरे ले रहे थे तो हर तरफ फूलों की बारिश हो रही थी जो बेहद सुंदर लग रहा था। अगली तस्वीर में आप देख सकते हैं आकाश और उनकी दुल्हन रोशनी ने सबके सामने ही एक दूसरे को लिप लॉक किया। जी हां, यह रोमांटिक मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं शादी की तस्वीरों के साथ-साथ आकाश ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। हमारी कहानी तो हमारे मिलने से बहुत पहले ही लिखी जा चुकी थी। हमारे सद्गुरु की मौजूदगी में हमने निरंकारी लावन के जरिए हमेशा साथ रहने का वादा किया। बस फिर क्या था? जैसे ही यह तस्वीरें सामने आई, इस खास पल लिप लॉक मोमेंट को देखकर फैंस भी हैरान रह गए और साथ ही इस कपल पर जमकर प्यार लौटाने लगे।
शादी के इस अनोखे अंदाज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अगर शादी की बात करें तो यह कोई ग्रैंड बॉलीवुड स्टाइल वेडिंग नहीं थी बल्कि बेहद सादगी में यह संपन्न हुई है। यह शादी संत निरंकारी मिशन के एक साथ होने वाले शादी प्रोग्राम में हुई जहां प्यार और बराबरी को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है। इस खास मौके पर दोनों ने सादगी भरे लेकिन खूबसूरत आउटफिट्स पहने थे। जहां आकाश वाइट शेरवानी में नजर आए। वहीं उनकी दुल्हन सुर्ख लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थी। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बचपन के दोस्त रहे आकाश और रोशनी धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आए जहां उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। बता दें कि रोशनी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी सक्सेसफुल है। वहीं आकाश ने भी टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिलहाल इस कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। खासकर सबके सामने किया गया वो लिप लॉक मोमेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2