Cli

40 साल के मशहूर एक्टर का निधन, TV इंडस्ट्री में शोक की लहर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Hindi Post

40 साल के मशहूर एक्टर का निधन। टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर। कैंसर से हारी जिंदगी की जंग। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। पसरा मातम। मां और छोटे भाई का रो-रो कर बुरा हाल। एक्टर के निधन की खबर सुन दंग रह गए फैंस। टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ वेणु गोपाल अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 40 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर 2 साल से कैंसर से अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे थे और अब खबर आ रही है कि सिद्धार्थ नहीं रहे। जिसके चलते परिवार में मातम पसर गया है। मां का तो रो-रो कर बुरा हाल हो गया है और छोटा भाई मानो टूट कर बिखर गया हो। सिद्धार्थ सिर्फ एक एक्टर नहीं थे बल्कि मलयालम टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा थे। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, उनकी सादगी और उनके किरदारों ने उन्हें लाखों दिलों का हिस्सा बना दिया था।

उनके जाने की खबर ने फैंस को ही नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री को [संगीत] हिला कर रख दिया है। इस दुखद खबर को सबसे पहले एक्ट्रेस सीमा जी नायर ने अपने Facebook पोस्ट के जरिए साझा किया। उनका पोस्ट बेहद इमोशनल था। शब्दों में दर्द साफ झलक रहा था। उन्होंने लिखा एक और कलाकार बहुत जल्दी हमें छोड़ गया। सिद्धार्थ वेणुगोपाल टीवी सीरियल के जरिए दर्शकों के लिए एक जाना पहचाना चेहरा थे। वो कुछ समय से कैंसर से लड़ रहे थे। मैं प्रार्थना करती हूं कि सिद्धार्थ की आत्मा को शांति [संगीत] मिले। बता दें कैंसर के इलाज के दौरान भी सिद्धार्थ ने कभी खुद को टूटने नहीं दिया। उनके करीबियों के मुताबिक वह हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश करते थे।

उनके चेहरे पर मुस्कान आखिरी वक्त तक बनी रही थी। जैसे वह खुद से ज्यादा अपने आसपास के लोगों को मजबूत रखना चाहते हो। सीमा नायर और उनके साथियों ने इस मुश्किल दौर में सिद्धार्थ का साथ दिया। [संगीत] इलाज के दौरान उन्होंने हर संभव मदद की। लेकिन इस गंभीर बीमारी के चलते [संगीत] उनकी मौत हो गई है। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला जारी है। हर कोई उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और छोटा भाई है।

उनके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फैंस भी इस खबर से सदमे में हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका पसंदीदा कलाकार अब इस दुनिया में नहीं रहा। टीवी इंडस्ट्री में सिद्धार्थ का योगदान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए जो दर्शकों के दिलों में बस गए हैं। बता दें कस्तूरीमान और भाग्य जटकम जैसे शोज़ से अपनी पहचान बनाने वाले सिद्धार्थ की जर्नी वाकई तारीफ के काबिल है। कहते हैं सिद्धार्थ को कॉलेज के दिनों से ही एक्टिंग का बहुत शौक था और वो प्रोफेशनल थिएटर से भी जुड़े हुए थे। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रेजेंटर के तौर पर की थी। जिसके बाद प्रोड्यूसर अरुण घोष के सहयोग से वह टीवी सीरियल्स में आए और अब उनके निधन की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। उनके चाहने वाले परिवार को लगातार सांत्वना भेज रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *