Cli

आयुष मालिक का धर्म परिवर्तन का असली सच आया सामने! मजबूरी या साजिश?

Uncategorized

दोस्तों क्या कभी आपने सोचा है कि एक ऐसा फैसला जो देखने में सिर्फ दो लोगों की निजी जिंदगी से जुड़ा हो वह देखते ही देखते पूरे समाज में बहस का सबसे बड़ा मुद्दा बन सकता है? क्या कभी ऐसा हो सकता है कि एक तरफ माता-पिता अपने बेटे को किसी गहरी साजिश का शिकार बता रहे हो और दूसरी तरफ वही बेटा दुनिया के सामने खड़े होकर दावा कर रहा हो कि उसने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा कदम पूरी तरह अपनी मर्जी से उठाया है। आखिर इस कहानी में सच कौन बोल रहा है और कौन गलत साबित होगा। एक तरफ करोड़ों की संपत्ति, वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया कारोबार और परिवार की अनगिनत उम्मीदें हैं। दूसरी तरफ एक ऐसा रिश्ता है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उसने सब कुछ बदल कर रख दिया। जब इस पूरे मामले की परतें खुलनी शुरू हुई तो [संगीत] एक के बाद एक ऐसे खुलासे सामने आए जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया। किसी ने इसे प्यार की कहानी कहा, किसी ने इसे भावनाओं का जाल बताया तो किसी ने इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश होने का दावा कर दिया। लेकिन आखिर वो कौन सी घटना थी जिसने एक सम्मानित परिवार को अचानक सुर्खियों के केंद्र में ला खड़ा किया। क्यों माता-पिता की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे? आखिर ऐसा क्या हुआ कि मामला घर की चार दीवारी से निकलकर पुलिस, अदालत और पूरे देश की चर्चा का विषय बन गया? और सबसे बड़ा सवाल क्या यह सिर्फ एक निजी फैसला था या फिर इसके पीछे कोई ऐसा राज छिपा है जिसकी सच्चाई अभी सामने आनी बाकी है? आज की यह कहानी सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं है बल्कि उन सवालों की कहानी है जिनके जवाब जानने के लिए पूरा देश इंतजार कर रहा है। इसलिए वीडियो को आखिर तक जरूर देखिए। क्योंकि जैसे-जैसे इस रहस्यमई मामले की परतें खुलेंगी, वैसे-वैसे कई ऐसे तथ्य सामने आएंगे जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। क्या करोड़ों की जायदाद और दो बड़े आलीशान शोरूम का इकलौता मालिक सिर्फ एक लड़की के चक्कर में आकर अपना सब कुछ दांव पर लगा सकता है? उत्तर प्रदेश के शामली से एक ऐसा सनसनीखेज सच सामने आया है जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। जहां पहले प्यार का एक ऐसा जाल बुना गया जिसमें फंसकर एक करोड़पति बाप का इकलौता बेटा आयुष मलिक अचानक एक दिन गायब हो जाता है। और जब उसकी सच्चाई दुनिया के सामने आती है तो वह आयुष नहीं बल्कि अली बन चुका होता है। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है और उनका सीधा आरोप है कि यह कोई प्रेम कहानी नहीं बल्कि उनकी अकूत संपत्ति को हड़पने के लिए बुना गया एक बहुत बड़ा चक्रव्यूह है जिसके पीछे सीमा पार के कुछ मास्टरमाइंड का भी हाथ है। दोस्तों इस वीडियो में हम आपको इस पूरे जाल की वह कड़वी हकीकत बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। क्योंकि इस कहानी में एक तरफ पुलिस का खौफनाक दावा है तो दूसरी तरफ खुद आयुष का वह बयान है

जिसने इस पूरी कानूनी कारवाई को एक नया मोड़ दे दिया है। आखिर कैसे एक हंसता खेलता नौजवान इस दलदल में उतरता चला गया और कैसे उसकी अपनी ही पत्नी और ससुर को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। [संगीत] इस पूरी रहस्यमई दास्तान की शुरुआत साल 2018 में होती है। जब शामली के एक बेहद रसूखदार परिवार का नौजवान बेटा आयुष मलिक अपने कंधे की एक पुरानी चोट से परेशान चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मुलाकात चांदनी कुरैशी नाम की एक लड़की से होती है। जो फिजियोथेरेपिस्ट होने के साथ-साथ एक जिम ट्रेनर के रूप में भी काम करती थी। वो बातचीत करने की कला में बेहद माहिर थी। इलाज के बहाने इन दोनों की मुलाकातें धीरे-धीरे बढ़ने लगी और हर रोज मिलने का यह सिलसिला गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया। चांदनी ने बहुत ही शातिर तरीके से आयुष के स्वभाव को समझना शुरू कर दिया और उसे यह अच्छी तरह अंदाजा हो गया था कि यह लड़का शहर के एक बहुत बड़े रसूखदार घराने का इकलौता चिराग है जिसके पास आने वाले समय में करोड़ों की संपत्ति आने वाली है। [संगीत] जैसे-जैसे दिन बीतते गए चांदनी ने आयुष पर अपना मानसिक और भावनात्मक प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया। वो बातोंबातों में आयुष को इस्लाम धर्म की तरफ ले जाने लगी और उसके कोमल मन में अपने परिवार के प्रति धीरे-धीरे दूरियां पैदा करने लगी। कुछ समय बाद इस जाल का असर आयुष के दिमाग पर साफ दिखने लगा जब उसने अपने सामान्य तौरतरीकों को छोड़कर इंटरनेट की दुनिया में खो जाना शुरू कर दिया। वो [संगीत] अपने कमरे में घंटों अकेला बंद रहता था और YouTube पर सीमा पार के कुछ बेहद चर्चित इस्लामिक प्रचारकों जैसे कि इजरार अहमद के वीडियो देखने लगा। इन वीडियो को देखतेदेखते उसका पूरा वैचारिक ढांचा बदलने लगा और वह अपने परिवार की धार्मिक मान्यताओं से दूर होने लगा। चांदनी लगातार बैकग्राउंड में रहकर उसे इस बात के लिए प्रेरित कर रही थी कि वह जो सोच रहा है वही असली सच है। आयुष [संगीत] इस कदर उसके प्रभाव में आ चुका था कि उसे अपने माता-पिता की बातें और उनका प्यार भी अब पराया लगने लगा था। जब यह मानसिक बदलाव पूरी तरह से मुकम्मल हो गया। तो साल 2022 के आसपास इन दोनों ने बिना किसी को बताए दिल्ली के एक गुप्त धार्मिक स्थल पर जाकर निकाह कर लिया और आयुष ने अपना नाम बदलकर मोहम्मद अली रख लिया। लेकिन इस पूरे मामले की सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि आयुष ने इस निकाह और अपने इस बड़े बदलाव की भनक अपने घर वालों को कानों कान नहीं होने दी। वो घर पर बिल्कुल सामान्य रहने का नाटक करता रहा और दुकान पर भी वैसे ही जाता रहा। बाद में उसने मीडिया के सामने खुद यह बात स्वीकार करी कि वह जानबूझकर इस बात को छिपा कर रख रहा था क्योंकि वह चाहता था कि जब तक उसकी तीनों बड़ी बहनों की शादियां अच्छे परिवारों में नहीं हो जाती तब तक वह इस राज को दुनिया के सामने नहीं लाएगा ताकि उसके परिवार की बदनामी ना हो

और बहनों के जीवन में कोई अड़चन ना आए। यहां यह समझना बेहद जरूरी है कि आयुष मलिक का परिवार शामली में कितनी बड़ी हैसियत रखता है। उसके पिता देवराज मलिक शामली के दवा व्यवसाय संघ के अध्यक्ष हैं और पूरे जिले के व्यापारिक जगत में उनका एक तरफ़ा सिक्का चलता है। [संगीत] उनके पास शहर के सबसे पौश इलाके में भारत मेडिकल स्टोर नाम के दो बहुत बड़े शोरूम है। इसके अलावा पूरे जिले में उनकी करोड़ों रुपए की बेकीमती जमीनें और कई संपत्तियां हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग ₹50 करोड़ से भी कहीं ज्यादा आकी जाती है। देवराज मलिक के कुल चार बच्चे थे जिनमें तीन बेटियां थी और [संगीत] तीनों बहुत पहले ही ब्याही जा चुकी थी। ऐसे में इस पूरे विशाल साम्राज्य और करोड़ों की पैतृक संपत्ति का इकलौता कानूनी वारिस सिर्फ और सिर्फ आयुष मलिक ही था जो अपने पिता के साथ कारोबार को संभालता था और पूरे समाज में उसे बेहद सम्मान की नजर से देखा जाता था। इस पूरे छिपे हुए राज्य का पर्दाफाश तब हुआ जब हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स अचानक जंगल की आग की तरह वायरल हो गई। इन तस्वीरों में आयुष मलिक लंबी दाढ़ी बढ़ाए हुए एक विशेष धार्मिक लिबास में नमाज अदा करता हुआ साफ दिखाई दे रहा था। जैसे ही यह तस्वीरें स्थानीय लोगों और इंटरनेट यूज़र्स के सामने आई, वैसे ही पूरे शामली जिले में हड़कंप मच गया। हिंदू संगठनों और स्थानीय धर्म गुरुओं ने इस पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे सीधे-सीधे एक सोची समझी साजिश करार दिया। यहां तक कि स्वामी यशवीर महाराज जैसे बड़े संतों ने इस घटना के विरोध में एक बहुत बड़ी महांचायत बुलाने का भी खुला ऐलान कर दिया। जिसके बाद पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बनने लगा और प्रशासन के भी हाथपांव भूल गए। [संगीत] जब यह सारी तस्वीरें आयुष के माता-पिता के सामने पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता देवराज मलिक ने अत्यंत दुखी मन से मीडिया को बताया कि वे पिछले काफी समय से अपने बेटे के अजीब व्यवहार को लेकर बेहद चिंतित थे। आयुष अक्सर दुकान पर गुमसुम रहता था और व्यापार में भी अचानक बहुत बड़ा नुकसान होने लगा था। [संगीत] जब भी वे उसे समझाने की कोशिश करते तो वह उनसे झगड़ा करने लगता था। और जब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद उन्होंने घर में कड़ाई से पूछताछ की तो आयुष ने बिना किसी डर के यह कबूल कर लिया कि उसने बहुत पहले ही इस्लाम अपना लिया है और अब वह आयुष नहीं बल्कि मोहम्मद अली है। माता-पिता का सीधा और साफ आरोप था कि यह कोई सामान्य प्रेम प्रसंग नहीं बल्कि उनकी करोड़ों की धन दौलत और शोरूम को पूरी तरह से कब्जाने की एक बहुत बड़ी साजिश है। उनका कहना था कि चांदनी और उसके पूरे परिवार ने मिलकर उनके सीधे-साधे बेटे का इस कदर ब्रेन वॉश कर दिया है कि वह अपने ही माता-पिता को अपना दुश्मन समझने लगा है। इस भारी विवाद के बाद लड़के के मम्मी पापा ने सिटी कोतवाली पुलिस में इस पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत की गंभीरता और इलाके के बिगड़ते माहौल को देखते हुए शामली पुलिस तुरंत एक्शन में आई और मामले की निष्पक्ष जांच के [संगीत] लिए एक विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन कर दिया गया। पुलिस ने पिता देवराज मलिक की तहरीर [संगीत] पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं और उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धार्मिक रूपांतरण निषेध अधिनियम 2021 के [संगीत] तहत मुख्य आरोपी चांदनी कुरैशी

, उसके पिता इस्लाम कुरैशी, भाई आस मोहम्मद उर्फ़ आसू और इस धर्मांतरण में शामिल कुछ अज्ञात मौलवियों समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ एक बड़ा मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने जब इस मामले की गहराई से तफ्तीश शुरू की तो जो जमीनी हकीकत सामने आई उसने परिवार के सभी आरोपों को सच साबित कर दिया। क्योंकि चांदनी का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था। उसके पिता शहर के एक कोने में ठेले पर जूस बेचने का काम करते थे। जबकि उनका दामाद यानी आयुष करोड़ों का आसामी था। इसके अलावा पुलिस को यह भी पता चला कि चांदनी का छोटा भाई आस मोहम्मद काफी समय से आयुष की ही दवा की दुकान पर एक मामूली नौकर के तौर पर काम कर रहा था। [संगीत] पुलिस की थ्योरी के मुताबिक आस मोहम्मद को आयुष के घर की एक-एक माली हालत और उनकी करोड़ों की जायदाद की पूरी इनसाइड इंफॉर्मेशन थी और उसी ने अपनी बहन चांदनी के साथ मिलकर इस पूरे जाल का ताना-बाना बुना था। [संगीत] पुलिस का मानना था कि इन सभी लोगों ने एक सोची समझी रणनीति के तहत आयुष की मानसिक कमजोरी का फायदा उठाया और उसे धीरे-धीरे अपने चंगुल में पूरी तरह से जकड़ लिया। [संगीत] पुलिस ने इस मामले में बिना किसी ढिलाई के सख्त कारवाई करते हुए मुख्य आरोपी पत्नी चांदनी कुरैशी और उसके जूस बेचने वाले पिता इस्लाम कुरैशी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट के आदेश पर उन्हें सीधे न्यायिक हिरासत में जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। इस बड़ी गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में यह चर्चा और तेज हो गई कि कैसे एक रसूखदार लड़के को प्यार के जाल में फंसाकर उसकी पूरी जायदाद पर नजर रखी जा रही थी। लेकिन इस पूरी सनसनीखेज कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब खुद आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली इस पूरे बवाल के बीच पुलिस सुरक्षा में मीडिया के कैमरों के सामने आता है और पूरी दुनिया के सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ता है। आयुष ने कैमरे पर साफ शब्दों में कहा कि सरकारी कागजों और दस्तावेजों में आज भी उसका नाम आयुष मलिक ही दर्ज है और उसने कानूनी तौर पर अपना नाम नहीं बदला है। [संगीत] लेकिन उसने अपनी स्वेच्छा से अपनी अंतरात्मा की आवाज पर इस नए मजहब को चुना है और वह खुद को मोहम्मद अली कहलाना पसंद करता है। उसने कड़े लहजे में इस बात का खंडन किया कि उस पर किसी मौलवी, किसी बाहरी संगठन या उसकी पत्नी चांदनी का कोई दबाव था। उसने कहा कि यह उसका पूरी तरह से निजी और स्वतंत्र फैसला था। जिसके लिए उसने इंटरनेट पर बरसों तक रिसर्च की थी। आयुष ने अपनी बात को सही साबित करने के लिए कुछ ऐसे तर्क दिए जिसने इस पूरे कानूनी मामले को और भी ज्यादा उलझा कर रख दिया। उसने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की मनगढ़ंत बातें फैला रहे हैं। लेकिन सच यह है कि पहचान बदलने के बाद भी उसकी जो बुनियादी और अनिवार्य रीतियां होती हैं जैसे कि खत्म होना वो प्रक्रिया अभी तक उसकी नहीं हुई है। उसने दलील दी कि यह सब चीजें बाहरी दिखावा हैं और यह कोई अनिवार्य शर्त नहीं होती हैं बल्कि यह केवल स्वच्छता और ईश्वर के प्रति अपनी आंतरिक निष्ठा से जुड़ी बातें हैं। जिन्हें कोई भी इंसान अपनी मर्जी से कभी भी अपना सकता है।

इसके बाद आयुष ने उस सबसे बड़े आरोप पर अपनी बात रखी जो उसके माता-पिता और पुलिस लगा रहे थे। यानी कि संपत्ति को हड़पने का विवाद। [संगीत] आयुष ने बहुत ही शांत लहजे में कहा कि इस दुनिया में एक से बढ़कर एक अमीर लोग पड़े हैं और वह कोई पैसे के भूखे इंसान नहीं है। उसने दावा किया कि वो और उसका ससुराल हमेशा से बेहद जमीन से जुड़े लोग रहे हैं और वे कभी भी इस तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहते जहां रिश्तों के बीच में पैसे का लालच आ जाए। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आयुष ने मीडिया के सामने एक ऐसा बहुत बड़ा ऐलान कर दिया जिसने उसके माता-पिता और पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। उसने कहा कि अगर उसके परिवार और कानून को यह लगता है कि उसकी पत्नी चांदनी और उसके ससुर ने उसकी करोड़ों की जायदाद को हड़पने के लिए यह सब प्यार का नाटक रचा है तो वो इस पूरे मुद्दे को सिर्फ एक मिनट में हमेशा के लिए खत्म करने को तैयार है। उसने कहा कि वो अपनी मर्जी से अपनी सारी पैतृक संपत्ति अपने दोनों शोरूम का हिस्सा और अपना पूरा हक किसी गैर सरकारी संगठन यानी एनजीओ के नाम लिखित रूप में दान करने को तैयार है। या फिर उसके पिता देवराज मलिक उसे कानूनी तौर पर अपनी पूरी जायदाद से बेदखल करके वह सारी संपत्ति किसी ट्रस्ट को दे दें। उसे इस बात से रत्ती भर भी कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसका मकसद कभी भी पैसा या जमीन जायदाद हासिल करना था ही नहीं। उसने कहा कि उसके इस एक कदम से दुनिया के सामने यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि उसके इस फैसले के पीछे कोई लालच नहीं था। बल्कि यह सिर्फ उसकी अपनी एक आंतरिक वैचारिक यात्रा थी जो उसने खुद तय की है। आयुष ने मीडिया से बातचीत के दौरान यहां तक कह दिया कि अब जब वह इस मार्ग पर बहुत आगे बढ़ चुका है तो समाज या परिवार के कहने पर घर वापसी का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि वापसी की बात तभी तर्कसंगत होती जब उसने कोई गलत रास्ता चुना होता या वह अपने इस फैसले से नाख होता। उसने साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी नई पहचान के साथ पूरी तरह से संतुष्ट और सुखी है। इस समय शामली में स्थिति यह है कि आयुष लगातार पुलिस कस्टडी और कड़े सुरक्षा घेरे में रह रहा है। उसने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह जब भी घर से बाहर निकलता है या दुकान पर रहता है तो उस पर 24ों घंटे कड़ी नजर रखी जा रही है और उसे अपनी बात खुलकर रखने का पूरा मौका

भी नहीं दिया जा रहा था। लेकिन उसने जैसे-जैसे मीडिया कर्मियों को इकट्ठा करके यह सब बातें बताई ताकि समाज के सामने सिक्के का दूसरा पहलू भी आ सके। उसका कहना है कि उसकी निर्दोष पटनी चांदनी पर जो भी जबरन धर्मांतरण के आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से बेबुनियाद है और केवल पुलिसिया दबाव और झूठी एफआईआर के आधार पर ही उसे जेल की कालकोठरी में भेज दिया गया है। आयुष का मानना है कि इस देश की अदालत और कानून व्यवस्था पर उसे पूरा भरोसा है और जब इस पूरे मामले की एसआईटी द्वारा निष्पक्ष जांच की जाएगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और उसकी पत्नी पूरी तरह से बेकसूर साबित होकर सम्मान के साथ बाहर आ जाएगी। दोस्तों, यह पूरी घटना आज के इस आधुनिक और डिजिटल युग में हमें यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट किस कदर किसी भी इंसान के दिमाग को पूरी तरह से रिप्रोग्राम कर सकते हैं। [संगीत] एक तरफ एक पढ़े लिखे नौजवान का यह पुरजोर दावा है कि उसने किसी के बहकावे में आए बिना अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर एक नया मार्ग चुना है और वह अपनी बेगुनाही और साफ नियत साबित करने के लिए करोड़ों की संपत्ति को एक झटके में लात मारने को भी तैयार है। तो दूसरी तरफ उन बूढ़े और बेबस माता-पिता का वह गहरा दर्द है जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की गाढ़ी कमाई।

अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और अपनी सारी उम्मीदें अपने इस इकलौते बेटे कर दाव पर लगा दी थी और आज बुढ़ापे के इस मोड़ पर उन्हें यह लग रहा है कि उनका बेटा किसी गहरी साजिश का शिकार होकर उनसे हमेशा के लिए दूर चला गया है। इस उलझी हुई कहानी में कौन पूरी तरह सच्चा है और कौन पूरी तरह झूठा यह तो आने वाले समय में एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट और अदालत का फैसला ही तय करेगा। फिलहाल इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है? इसका अंतिम फैसला जांच एजेंसियों और अदालत के हाथ में है। [संगीत] लेकिन इस घटना ने समाज, परिवार, रिश्तों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर कई बड़े सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में जांच में क्या सामने आता है और कानून इस पूरे मामले को किस नजरिए से देखता है। आपकी इस पूरे घटनाक्रम पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए। अगर वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक करें, ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि दूसरे लोग भी इस खबर का दूसरा पहलू जान सकें। और ऐसी ही बड़ी, चर्चित, रहस्यमई और चर्चा में रहने वाली खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें। बेल आइकन जरूर दबाएं [संगीत] ताकि हर नए वीडियो की सूचना आप तक सबसे पहले पहुंच सके। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *