Cli

आमना शरीफ का हुआ तलाक ! कब हुई थी शादी, उम्र में अंतर…

Hindi Post

बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन की दुनिया में कुछ एक्ट्रेस ऐसी हुई जिन्होंने अपनी एंट्री से जमकर सुर्खियां बटोरी लेकिन किसी वजह से वह पर्दे से गायब हो गए। ऐसे ही एक्ट्रेसेस में से एक हैं आमना शरीफ जिन्होंने करियर की ऊंचाई पर ही इंडस्ट्री से दूर होने का फैसला ले लिया। आमना टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं और इतने सालों बाद भी उनका चार खत्म नहीं हुआ।

इस वक्त वह चर्चा में है जिसकी वजह है उनका डिवोर्स। खबरें हैं कि आमना शरीफ ने अपने पति से तलाक ले लिया है। आमना शरीफ ने हाल ही में एक फैशन शो में रैंप वॉक किया। इसी इवेंट में उन्होंने पति से अलग होने को लेकर सवाल पूछे गए जिस पर उन्होंने दो टुक जवाब दिया है।

आमना ने कहा, “मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं। यह मेरी प्रोफेशनल दुनिया है और मुझे अपनी फैमिली को इसमें घसीटने की जरूरत नहीं है। मैं नो ड्रामा वाली इंसान हूं और किसी के वैलिडेशन की भूख ही नहीं हूं। वहीं आपको बता दें, आमना शरीफ ने 27 दिसंबर 2013 को शादी की थी। उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर अमित कपूर से शादी की है।

यह एक लव मैरिज थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले दोनों ने लगभग 1 साल तक एक दूसरे को डेट किया था और फिर परिवार की सहमति से शादी के बंधन में बंध गए। वहीं दोनों की जाति के बारे में बात करें तो आमना शरीफ मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जबकि अमित कपूर एक पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यह एक इंटरफेथ वेडिंग थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।

वहीं दोनों की उम्र के अंतर के बारे में बात करें तो आमना शरीफ और उनके पति अमित कपूर के उम्र में कितना अंतर है इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन दोनों के उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है। वहीं शादी के 2 साल बाद 2015 में कपल के घर एक बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम अरन है। इस वक्त आमना अपने बच्चे के साथ खुशी-खुशी रह रही हैं। फिलहाल हमारे इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक, शेयर एंड चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *