Cli

प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद दीपिका को मिला झटका,अलू अर्जुन की राका से कटा एक्ट्रेस का रोल?

Hindi Post

क्या इटली तोड़ देंगे धुरंधर की बीवी का सपना? क्या दीपिका की प्रेगनेंसी उनके ड्रीम रोल पर पड़ेगी भारी? क्या इटली ने कर ली है राका में दीपिका के रोल पर कैंची जलाने की तैयारी? जी हां, यहां दीपिका पादुकोण ने दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी सुनाई और वहां गॉसिप्स के गलियारों से एक ऐसी खबर आई जिसने उनके चाहने वालों की रातों की नींदें उड़ा दी हैं। यह तो सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस वक्त अपनी लाइफ के बेस्ट फेस में हैं। बेटी दुआ के जन्म के डेढ़ साल बाद दीपवीर अपने सेकंड बेबी को वेलकम करने वाले हैं।

जैसे ही दीपिका ने अपनी सेकंड प्रेगनेंसी का ऐलान किया तो हर कोई दंग रह गया। किंग और राका जैसी एक्शन पैक्ड मेगा बजट फिल्मों की शूटिंग में बिजी दीपिका का अचानक प्रेगनेंसी का ऐलान करना लोगों को दंग कर गया। और इसी के साथ दीपिका की प्रेगनेंसी से जुड़ी कई खबरें बॉलीवुड खबरों के बाजार में सुर्खियां बटोरने लगी। लोग उस वक्त दंग रह गए जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि दीपिका की प्रेगनेंसी का असर उनकी फिल्म राका पर पड़ सकता है। अलू अर्जुन स्टारर इस फिल्म में दीपिका का रोल छोटा हो सकता है

और एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी को देखते हुए राका के डायरेक्टर एटली दीपिका के रोल पर कैंची चला सकते हैं। या फिर ऐसा भी हो सकता है कि एक्ट्रेस को स्पिरिट और कल्कि 2898 एडी के सेकंड पार्ट की तरह राका से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए। हालांकि अब राका के मेकर्स का बयान आ गया है। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि दीपिका की प्रेगनेंसी का असर उनके रोल और फिल्म पर नहीं पड़ेगा। राका से दीपिका के रोल को ना तो छोटा किया जाएगा और ना ही उन्हें इस फिल्म से आउट किया जाएगा। फिल्म के मेकर्स ने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए सिरे

से खारिज कर दिया है। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि दीपिका की प्रेगनेंसी का असर फिल्म की प्लानिंग पर नहीं पड़ा है। सब कुछ तय प्लानिंग के अकॉर्डिंग ही चल रहा है। यहां तक कि दीपिका भी अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर रही हैं। फिल्म से जुड़े सोर्सेस के मुताबिक दीपिका जल्द ही अलू अर्जुन के साथ कुछ हाई ऑकटेन एक्शन सीक्वेंस शूट करने वाली हैं। फिल्म के सेट पर दीपिका की कंडीशन को देखते हुए उनकी सेहत और सुरक्षा का पूरा-पूरा खास ख्याल रखा जा रहा है।

फिल्म का शेड्यूल पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि राका की शूटिंग डेडलाइन के भीतर ही पूरी हो जाएगी। बता दें कि बीते दिनों ही दीपिका की टीम की तरफ से यह साफ कर दिया गया था कि दीपिका का फिलहाल ब्रेक लेने का कोई इरादा नहीं है। वह मैटरनिटी ब्रेक पर जाने से पहले अपने सभी पेंडिंग प्रोजेक्ट्स का काम पूरा करेंगी। इसमें अलू अर्जुन की फिल्म राका और शाहरुख खान स्टारर किंग की शूटिंग भी शामिल है। गौरतलब है कि दीपिका ने अपनी पहली प्रेगनेंसी के दौरान भी काम किया था। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन और कल की 2898 एडी की शूटिंग एक्ट्रेस ने प्रेगनेंसी के शुरुआती फेज में ही निपटाई थी। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *