Cli

एक वायरल फोटो देख आलिया पर क्यों बरस पड़े ऐश्वर्या के फैंस।

Uncategorized

आलिया क्यों ऐश्वर्या क्यों नहीं [संगीत] कैंस क्वीन ऐश्वर्या राय का पोस्टर गायब एक्ट्रेस के फैंस ने ब्रांड को सुनाई खरीखोटी सोशल मीडिया पर आग बबूला हुए ऐश्वर्या के फैंस एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरेचाहने वाले दुनिया के सबसे बड़े फिल्म इवेंट्स में से कैंस फिल्म फेस्टिवल 2026 शुरू हो चुका है और आलिया भट्ट का कैंस लुक भीसोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं, पेस्टल ग्रीन कलर के फ्लोरल आउटफिट में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनके ग्लैमरस अंदाज की खूब चर्चा हो रही है। लेकिन इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस कुछ खासे नाराज नजर आ रहे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कैंस फिल्म फेस्टिवल और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता काफी पुराना और बेहद खास रहा है। साल 2004 से ऐश्वर्या लॉरिल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के तौर पर कैंस के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरती आ रही हैं।

उनके हर लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। भारत में कई लोगों के लिए तो कैंस का मतलब ही ऐश्वर्या राय होता है। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग नजर आ रहा है। हाल ही में लॉरियल पैरस ने अपने Instagram अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में कैंस के मशहूर होटल मार्टिनेस की झलक दिखाई गई है। जहां दुनिया भर की फीमेल स्टार्स के बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए हुए हैं। तस्वीरों में आलिया का पोस्टर भी साफ देखा जा सकता है।

लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन कहीं दिखाई नहीं दी। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने कमेंट सेक्शन में सवालों की लाइन लगा दी। एक यूजर ने कहा ऐश्वर्या राय बच्चन कहां है? एक दूसरे यूजर ने कहा ऐश्वर्या के बिना भारत में लॉरियल कुछ भी नहीं है। एक दूसरे यूजर कहते हैं ऐश्वर्या का पोस्टर कहां है? एक और यूजर ने कहा कि आपने ऐश्वर्या राय के ऊपर आलिया भट्ट को रख दिया। सच में कई यूज़र्स का कहना था कि कैंस में भारत की पहचान ऐश्वर्या राय बच्चन से ही है और उनका पोस्टर ना होना काफी शॉकिंग है।

वैसे देखा जाए तो ऐश्वर्या सिर्फ कैंस का हिस्सा ही नहीं रही बल्कि वह इस फेस्टिवल की सबसे मशहूर इंडियन फेस बन चुकी हैं। उनके हर रेड कारपेट लुक ने सालों तक सुर्खियां बटोरी हैं। चाहे वह उनका पर्पल लिपस्टिक वाला एक्सपेरिमेंट हो या फिर ड्रामेटिक गाउन लुक्स। ऐश्वर्या ने हर बार अपने स्टाइल से इंटरनेट पर तहलका मचाया है।

फैंस को हर साल इंतजार रहता है कि इस बार ऐश्वर्या क्या नया और हटके करने वाली है। यही वजह है कि ब्रांड वीडियो में उनकी गैर मौजूदगी लोगों को खटक रही है। हालांकि अभी तक ना तो Laoreal की टीम ने कुछ कहा है और ना ही ऐश्वर्या की टीम से कोई ऑफिशियल बयान सामने आया है।

लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया पर इस वक्त दो चीजें खूब ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। एक तरफ आलिया भट्ट का ग्लैमरस कैंस मोमेंट और दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर फैंस की नाराजगी। अब सबकी नजरें इस बात पर टिक गई है कि क्या ऐश्वर्या राय इस साल कैंस में नजर आएंगी या नहीं। क्योंकि फैंस का मानना साफ है कैंस का रेड कारपेट तब तक अधूरा लगता है जब तक उस पर ऐश्वर्या राय अपनी मौजूदगी से जादू ना बिखेर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *